फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime News Newly bride already married an blackmailed her in laws for money

नई नवेली दुल्हन का शातिर रूप: किया ऐसा काम कि उड़ गए सबके होश, फिर सामने आया हैरान कर देने वाला सच

Fri, 22 Mar 2024 02:05 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 Mar 2024 02:05 AM IST
सार

Dehradun News: शादी के बाद युवती 15 दिन दून स्थित ससुराल में रही। इसके बाद झगड़ा किया और कीमती सामान व गहने लेकर चली गई।

विज्ञापन
Dehradun Crime News Newly bride already married an blackmailed her in laws  for money
दुल्हन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून में एक नई नवेली दुल्हन ने ऐसा काम किया कि सबके होश उड़ गए। शादी के कुछ दिन बाद ही दुल्हन गहने लेकर मायके चली गई। इसके बाद ससुराल पक्ष को ब्लैकमेल कर आठ लाख रुपये मांग की। आरोपी महिला और उसके परिवार के खिलाफ थाना पटेलनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पति ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि महिला ने पहले से ही तीन शादी की हैं और तीनों जगह ब्लैकमेल किया है।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि पंकज सिंह निवासी कारगी चौक ने तहरीर दी। पंकज की शादी 22 अप्रैल 2022 को अंकिता यादव पुत्री अशोक यादव निवासी शाहजहांपुर के साथ हुई थी। शादी के बाद अंकिता 15 दिन दून स्थित ससुराल में रही। इसके बाद झगड़ा किया और कीमती सामान व गहने लेकर चली गई। पीड़ित ने पत्नी को मनाने का प्रयास किया। लेकिन उसने साथ रहने से मना कर दिया।
 

UKPSC: 31 मार्च को होने वाली प्रयोगशाला सहायक की भर्ती परीक्षा स्थगित, अब इस दिन होगा आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन


अलग होने के लिए ब्लैकमेल कर अंकिता और उसके परिवार ने आठ लाख रुपये मांगे। इस दौरान पीड़ित को पता लगा कि अंकिता यादव और उसका परिवार इसी तरह लोगों को ब्लैकमेल कर रकम हड़पता है। पीड़ित के मुताबिक अंकिता ने इससे पहले भी दो शादी की है।

विज्ञापन

आरोप है कि ऐसे एक मामले में वह नैनीताल जिले से जेल जा चुकी है। इंस्पेक्टर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि तहरीर पर आरोपी अंकिता यादव और उसके परिवार के षडयंत्र के तहत ब्लैकमेल करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस साक्ष्य जुटाकर आरोपों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed