{"_id":"65fc5ee40e450bc9670ee81d","slug":"ukpsc-recruitment-examination-of-laboratory-assistant-to-be-held-on-march-31-postponed-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UKPSC: 31 मार्च को होने वाली प्रयोगशाला सहायक की भर्ती परीक्षा स्थगित, अब इस दिन होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UKPSC: 31 मार्च को होने वाली प्रयोगशाला सहायक की भर्ती परीक्षा स्थगित, अब इस दिन होगा आयोजन
Thu, 21 Mar 2024 09:53 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 21 Mar 2024 09:53 PM IST
सार
प्रयोगशाला सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला (समूह ‘ग’) परीक्षा-2023 की लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन 31 मार्च को प्रस्तावित था। सभी जनपदों के 27 केंद्रों में परीक्षा कराई जानी थी।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है। लोक सभा चुनाव के चलते परीक्षा स्थगित करने का निर्णय आयोग की ओर से लिया गया है।
विज्ञापन
आयोग की ओर से प्रयोगशाला सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला (समूह ‘ग’) परीक्षा-2023 की लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन 31 मार्च को प्रस्तावित था। सभी जनपदों के 27 केंद्रों में परीक्षा कराई जानी थी। इसके लिए आयोग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई थीं, लेकिन लोक सभा चुनाव के कारण परीक्षा प्रभावित हो गई है। इससे अभ्यर्थियाें को परीक्षा देने के लिए करीब दो महीने का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Uttarakhand: बच्चों के बीच पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, किया प्यार-दुलार; मैदान पर खेल रहे युवाओं से बात की
विज्ञापन
आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षा की तिथि परिवर्तित करते हुए नई तिथि 26 मई 2024 निर्धारित की गई है। लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र डाउनलोड किए जाने की जानकारी अलग से आयोग की वेबसाइट पर दी जाएगी।