फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime News Minor Girl Misdeed Many Times Become pregnant and Miscarriage

Dehradun: नाबालिग बेटी की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए परिजन, डॉक्टर की बातें सुनकर पैरों तले खिसक गई जमीन

Fri, 05 Jan 2024 06:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, सहसपुर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, सहसपुर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Jan 2024 06:33 PM IST
सार

Dehradun Crime News: बीते बुधवार को नाबालिग की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिस पर परिजन आनन-फानन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि नाबालिग का गर्भपात हुआ है।

विज्ञापन
Dehradun Crime News Minor Girl Misdeed Many Times Become pregnant and Miscarriage
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

नाबालिग बेटी की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पहुंचने पर जांच कर डॉक्टर ने जो बताया उसे सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।

विज्ञापन


दरअसल, एक युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई। आरोपी ने नाबालिग को गर्भपात की दवा भी खिला दी। जिससे उनका गर्भपात हो गया। गर्भपात होने पर पता चला कि युवक ने नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो, दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने, गर्भपात कराने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक आजम मूल रूप से शेरकोट नजीबाबाद उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। वह सहसपुर क्षेत्र में किराए पर रहता है। वह वेल्डिंग का काम करता है। आरोप है कि उसने क्षेत्र की एक 15 वर्षीय किशोरी को डरा धमका कर करीब दो माह पूर्व दुष्कर्म किया। उसके बाद भी उसने नाबालिग से कई बार दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर नाबालिग को गर्भपात की दवा खिला दी।

Dehradun News: छात्रों को पीटा, फिर ठंडे पानी से नहलाकर वीडियो बनाया, प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन

बीते बुधवार को नाबालिग की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिस पर परिजन आनन-फानन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि नाबालिग का गर्भपात हुआ है। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि आरोपी ने दो बार गर्भपात की दवा खिलाई। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।

बृहस्पतिवार की रात को परिजन सहसपुर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता का मेडिकल करा दिया गया है। कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed