फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun crime news: husband killed his wife by stabbing her on neck with a sharp weapon in Sahiya

Dehradun: साहिया में खौफनाक वारदात, गुस्से में पति ने गंडासे से गर्दन पर वार कर की पत्नी की हत्या

Thu, 20 Apr 2023 06:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, साहिया(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, साहिया(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Apr 2023 06:51 PM IST
सार

किसी बात को लेकर पति पत्नी में कहासुनी हो गई। जिस पर गजेंद्र सिंह घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद गजेंद्र गंडासा लेकर वापस लौटा और अचानक पत्नी की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Dehradun crime news: husband killed his wife by stabbing her on neck with a sharp weapon in Sahiya
हत्या के बाद घर में जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में साहिया के फटेऊ गांव में पति ने पत्नी के गर्दन पर गंडासा से वार कर मौत के घाट उतार दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर पहुंची तहसील प्रशासन की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तहसीलदार के अनुसार प्रथमदृष्टया आवेश में आकर पत्नी की हत्या की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर को तहसील क्षेत्र कालसी अंतर्गत राजस्व क्षेत्र समाल्टा के फटेऊ गांव निवासी गजेंद्र सिंह चौहान घर पर पत्नी गुड्डी देवी (35) और ढाई साल की बेटी के साथ मौजूद था। दोनों का विवाह करीब चार साल पहले हुआ था। बताया जा रहा है कि इस बीच किसी बात को लेकर पति पत्नी में कहासुनी हो गई। जिस पर गजेंद्र सिंह घर से बाहर चला गया। गुड्डी देवी बेटी के साथ सो गई।
विज्ञापन


Ankita Murder Case: रिजॉर्ट कर्मी ने कोर्ट में दी गवाही, दूसरा गवाह नहीं हुआ हाजिर, तीनों आरोपी भी रहे मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद गजेंद्र सिंह गंडासा लेकर वापस लौटा और अचानक पत्नी की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति जंगल की ओर भाग गया। बेटी की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे, जहां गुड्डी देवी का शव बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा था।

ग्रामीणों की सूचना पर तहसीलदार कालसी सुशीला कोठियाल, राजस्व निरीक्षक राजेंद्र लाल, राजस्व उपनिरीक्षक मोतीलाल जिनाटा, प्यारे राम शर्मा, जगत राम शर्मा, मिनाक्षी, भोपाल दास मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी को हिरासत में ले लिया। तहसीलदार ने बताया कि शव के साथ ही घटना स्थल से गंडासा कब्जे में लिया गया है। प्रथमदृष्टया आवेश में आकर पति ने पत्नी की हत्या की। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed