फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: CM Dhami visits restaurant in Garhi Cantt area, takes stock of gas supply

Dehradun: सीएम ने रेस्टोरेंट पहुंचकर लिया गैस की आपूर्ति का जायजा, कहा-एकजुटता से करना होगा चुनौती का सामना

Tue, 24 Mar 2026 06:52 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 24 Mar 2026 06:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने रेस्टोरेंट संचालक से गैस आपूर्ति के बारे में पूछा। रेस्टोरेंट संचालक ने कहा कि सप्लाई में थोड़ा कमी तो आई है लेकिन फिलहाल गैस लगातार मिल रही है।

विज्ञापन
Dehradun: CM Dhami visits restaurant in Garhi Cantt area, takes stock of gas supply
रेस्टोरेंट में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट स्थित रेस्टोरेंट में पहुंचकर गैस आपूर्ति का जायजा लिया। उन्होंने कहा, गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए सरकार, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर संभव प्रयास कर रही है। यदि जरूरत पड़ी तो देशवासियों को कोरोनाकाल की तरह एकजुटता के साथ इस चुनौती का सामना करना होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी गैस का बहुत अधिक संकट नहीं है। उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक से गैस आपूर्ति के बारे में पूछा, उन्होंने बताया कि सप्लाई में थोड़ा कमी तो आई है लेकिन फिलहाल गैस लगातार मिल रही है। वह गैस की खपत कम करने के लिए तंदूर का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


Dehradun: 27 मार्च से होंगे राज्य पैरालंपिक गेम्स, 13 जिलों के 150 पैरा खिलाड़ी दिखाएंगे दम
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस पहल को सराहते हुए, प्रशासन को वैकल्पिक ऊर्जा के लिए जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए। सभी होटल व रेस्टोरेंट संचालकों के साथ ही आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह कोरोना काल में देश ने एकजुटता का परिचय दिया था, जरूरत पड़ने पर उसी तरह के धैर्य का परिचय इस बार भी देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गैस के विकल्प के तौर पर इंडक्शन सहित अन्य विकल्पों का प्रयोग करें। सरकार हर तरह से लोगों की मदद करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed