फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun CM Dhami inaugurated and laid the foundation stone of schemes worth one thousand crores

नारी शक्ति महोत्सव: सीएम धामी की राजधानी दून को सौगात, किया एक हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Fri, 08 Mar 2024 12:18 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Mar 2024 12:18 AM IST
सार

सीएम ने 1055.57 करोड़ रुपये की 600 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 617.05 करोड़ की 270 योजनाओं का लोकार्पण एवं 438.52 करोड़ की 330 योजनाएं हैं।

विज्ञापन
dehradun CM Dhami inaugurated and laid the foundation stone of schemes worth one thousand crores
नारी शक्ति सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिलाएं यदि हाथ में कलम पकड़ लें तो वेदों की रचना कर दें और तलवार ले लें तो धरा का मानचित्र बदल दें। इसलिए शास्त्रों में कहा गया है कि जिस स्थान पर नारी की पूजा की जाती है वहां स्वयं भगवान निवास करते हैं। घर हो या युद्ध का मैदान, राजनीति हो या सिनेमा, वैज्ञानिक क्षेत्र हो या कृषि और शिक्षा का क्षेत्र महिलाओं ने हर जगह अपने आपको साबित किया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को बन्नू स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित नारी शक्ति महोत्सव में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति महोत्सव के तहत त्यागी रोड से लेकर बन्नू स्कूल मैदान तक भव्य रोड शो में प्रतिभाग किया। बन्नू स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने 1055.57 करोड़ रुपये की 600 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 617.05 करोड़ की 270 योजनाओं का लोकार्पण एवं 438.52 करोड़ की 330 योजनाएं हैं।
विज्ञापन


Pushkar Singh Dhami: राजधानी में सीएम का मेगा रोड शो, सशक्त नारी समृद्ध नारी उत्सव...तस्वीरों में देखें

विज्ञापन
विज्ञापन

कन्या पूजन से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने सिलाई-कड़ाई का प्रदर्शन कर रही महिलाओं के बीच जाकर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत में कन्या पूजन किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में स्थान बनाने वाली महिलाओं की भी हौसला अफजाई की। सीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से द्रोणनगरी के विकास के लिए एक हजार करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया है। योजनाएं देहरादून ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।

आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं
सीएम ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में नारी को देवी का दर्जा है। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। हर जगह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। प्रदेश के दुर्गम गांव-गांव में महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर कुटीर उद्योगों के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति प्रदान कर रही हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व काल में देशभर में करीब 23 करोड़ महिलाओं को जन धन खातों के जरिए बैंकों से जोड़ा जा चुका है। हमारी सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देने के लिए काम किया है।टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की सरकार महिलाओं के हित में दिन रात काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed