{"_id":"5f1941df6995c1126e26c823","slug":"dehradun-city-bus-operators-will-surrender-vehicles-in-rto-today-as-part-of-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: आंदोलन के तहत आज आरटीओ में गाड़ियां सरेंडर करेंगे सिटी बस संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: आंदोलन के तहत आज आरटीओ में गाड़ियां सरेंडर करेंगे सिटी बस संचालक
Thu, 23 Jul 2020 02:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 23 Jul 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रम संचालकों के खिलाफ शुरू किए गए आंदोलन के तहत राजधानी के सिटी बस संचालक गुरुवार को आरटीओ में अपनी गाड़ियां सरेंडर करेंगे। गाड़ियों को सरेंडर करने के बाद संचालकों ने आरटीओ और जिला प्रशासन से जगह भी मांगी है।
विज्ञापन
दो दिन पूर्व देहरादून सिटी बस सेवा महासंघ के अध्यक्ष विजयवर्धन डंडरियाल की अगुवाई में पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल आरटीओ से मिला था और शिकायत दर्ज कराई थी कि राजधानी में परमिट की शर्तों के विपरीत विक्रम का संचालन किया जा रहा है। यदि विक्रम संचालकों की मनमानी पर अंकुश नहीं लगाया गया तो वे अपनी गाड़ियों को सरेंडर कर देंगे।
विज्ञापन
डंडरियाल का कहना है कि कोरोना संकट के चलते वैसे ही सवारियां नहीं मिल रही हैं। रही सही कसर विक्रम चालक पूरी कर रहे हैं। ऐसे में सिटी बसों को संचालित करने का कोई लाभ नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
कहा कि सिटी बस संचालकों के पास गाड़ियों को खड़ी करने की जगह नहीं, लिहाजा गाड़ियों को सरेंडर करने के लिए उन्हें जगह भी चाहिए। दूसरी ओर आरटीओ डीसी पठोई का कहना है कि सिटी बस सेवा महासंघ पदाधिकारियों के शिकायत पर विक्रम संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जहां तक गाड़ियों के सरेंडर की बात है तो सिटी बस संचालक गाड़ियों को कभी भी सरेंडर कर सकते हैं, यह उनका अपना अधिकार है।