फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun-Chandigarh Volvo buses cancel from two days after Passengers Not Booked

देहरादून-चंडीगढ़ की वॉल्वो बसों के लिए नहीं मिल रहे यात्री, लगातार दो दिन से हो रही निरस्त

Sat, 07 Nov 2020 12:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 07 Nov 2020 12:10 AM IST
सार

  • नई दिल्ली गईं चार बसों में सिर्फ 49 यात्रियों ने किया सफर

विज्ञापन
Dehradun-Chandigarh Volvo buses cancel from two days after Passengers Not Booked
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड परिवहन निगम ने वाल्वो बसों का संचालन तो शुरू कर दिया है, लेकिन यात्री ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। पिछले दो दिनों से एक भी यात्री नहीं आने के कारण देहरादून-चंडीगढ़ की वोल्वो सेवा को निरस्त करना पड़ा। वहीं, देहरादून-नई दिल्ली रूट पर भी यात्री बेहद कम हैं। नई दिल्ली की चार वाल्वो बसों में शुक्रवार को सिर्फ 49 यात्रियों ने टिकट बुक कराए।

विज्ञापन


सहायक महाप्रबंधक आरएल पैन्यूली ने बताया कि देहरादून-चंडीगढ़ के लिए पिछले दो दिनों से एक भी यात्री नहीं मिला। ऐसे में बस को निरस्त करना पड़ा। नई दिल्ली के लिए आठ वाल्वो बसें संचालित की जा रही हैं। इन बसों के लिए भी पर्याप्त संख्या में यात्री नहीं मिल रहे हैं। 
विज्ञापन


सहायक महाप्रबंधक पैन्यूली के मुताबिक देहरादून नई दिल्ली के लिए शुक्रवार को चार बसें संचालित की गईं। इनमें सिर्फ 49 यात्रियों ने सफर किया। दो बसों को तो दस यात्रियों के साथ ही रवाना करना पड़ा। सहायक महाप्रबंधक पैन्यूली को उम्मीद है कि दीपावली के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल वातानुकूलित वॉल्वो बसों को बेहद घाटे में संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन आरक्षण की सुविधा आज से 
महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि वॉल्वो बसों के लिए अब यात्री ऑनलाइन आरक्षण भी करा सकते हैं। प्रबंधन ने ऑनलाइन आरक्षण की सुविधा नए सिरे से शुरू कर दी है। बता दें कि लाकडाउन की वजह से जहां तमाम बसों का संचालन बंद कर दिया गया था वहीं आरक्षण की ऑनलाइन व्यवस्था भी समाप्त कर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed