फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: CDS Anil Chauhan will come uttarakhand for War Memorial inauguration

Dehradun: सीडीएस बनने के बाद पहली बार देवभूमि आएंगे ले. जनरल चौहान, वॉर मेमोरियल के उद्घाटन में होंगे शामिल

Mon, 09 Jan 2023 08:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 09 Jan 2023 08:08 PM IST
सार

ले. जनरल (सेनि.) अनिल चौहान 14 जनवरी को कैंट क्षेत्र के चीड़बाग स्थित प्रदेश के पहले वॉर मेमोरियल के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Dehradun: CDS Anil Chauhan will come uttarakhand for War Memorial inauguration
सीडीएस ले. जनरल अनिल चौहान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ (सीडीएस) बनने के बाद पहली बार लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) अनिल चौहान देवभूमि आएंगे। वह 14 जनवरी को कैंट क्षेत्र के चीड़बाग स्थित प्रदेश के पहले वॉर मेमोरियल के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, जीओसीओ उत्तर भारत एरिया लेफि्टनेंट जनरल जेपी मैथ्यू, आर्मी कमांडेंट योगेंद्र डिमरी समेत सेना के अन्य अफसर भी शिरकत करेंगे। ये सभी जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के माध्यम से सीधे डीएसओआई हेलीपैड आएंगे। जौलीग्रांट में आईएमए कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


Uniform Civil Code: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूसीसी कमेटी गठन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड सब एरिया देहरादून से मिली जानकारी के अनुसार रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 14 जनवरी को वॉर मेमोरियल के उद्घाटन के बाद जसवंत सिंह ग्राउंड जायेंगे। यहां वह भूतपूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह एक एडवेंचर स्पोर्ट्स वेबसाइट सोल ऑफ स्टील एल्पाइन चैलेंज को भी लॉन्च करेंगे। जो भारतीय सेना और क्लब ग्लोबल की एक संयुक्त साहसिक पहल है।

वह पहाड़ी राज्य के समीवर्ती क्षेत्रों में पर्यटन का प्रसार करने के लिए कार रैली को भी हरी झंडी दिखायेंगे, जो कि नील घाटी तक जाएगी। रक्षामंत्री मंत्री सुबह 11 बजे जौलीग्रांट पहुंचेंगे। जबकि, 1:45 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed