फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: CAA support Rally on 29th december RSS and related organisations participate

देहरादूनः सीएए के समर्थन में 29 को रैली, आरएसएस व अनुसांगिक संगठन भी करेंगे शिरकत 

Wed, 25 Dec 2019 11:16 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 25 Dec 2019 11:16 AM IST
सार

  • जनता को जागरूक करने को भाजपा भी मैदान में उतरेगी, 28 को बैठक

विज्ञापन
Dehradun: CAA support Rally on 29th december RSS and related organisations participate
सीएए के समर्थन में रुड़की में निकाली गई रैली - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

नागरिकता संशोधन अधिनियम(सीएए) को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व उसके सभी अनुसांगिक संगठन एक्शन में आ गए हैं। 29 दिसंबर को लोक अधिकार मंच सीएए के समर्थन में देहरादून के परेड ग्राउंड से एक रैली निकालेगा, जिसका आरएसएस और उसके अनुसांगिक संगठन समर्थन करेंगे और उसमें शामिल होंगे। उधर, भाजपा ने भी 28 दिसंबर को एक  अहम बैठक बुलाई है जिसमें पार्टी पदाधिकारियों के अलावा सांसद, विधायक भी शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को संघ के क्षेत्र प्रचारक आलोक ने देहरादून पहुंचकर संघ कार्यालय में संघ और उसके अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों से सीएए को लेकर चर्चा की। बैठक में उन्होंने सभी का आह्वान किया कि वे सीएए को लेकर जो जनता के बीच जाएं। बैठक में उन्होंने चिंता जाहिर की कि विपक्ष के लोग सीएए को लेकर भ्रम का वातावरण बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीएए से केवल वे दो लाख लोग नागरिकता के दायरे में आएंगे जो 2014 से पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए थे। उन्होंने कहा कि ये कानून नागरिकता देने के लिए है, नागरिकता लेने के लिए नहीं है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों और अनुसांगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे जनता के मध्य जाकर सीएए के बारे में सही जानकारी दें ताकि शांति, सौहार्द का वातावरण कायम रखा जा सके। बैठक में आरएसएस के कई वरिष्ठ नेताओं के अलावा शहर के सभी विधायक व भाजपा, एबीवीपी, युवा मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के लोग भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएए के समर्थ में भाजपा छेड़ेगी अभियान 

देश में उपजे हालातों के बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने 28 दिसंबर को बैठक बुलाई है। पार्टी सीएए के समर्थन में अभियान छेड़ेगी। अधिनियम के पक्ष को लेकर जनमानस के बीच जाने के लिए भाजपा कार्यक्रम बनाएगी। दो सत्रों में होने वाली इस बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों के अलावा सभी सांसदों, विधायकों, नगर निगमों के मेयरों व जिला पंचायत अध्यक्षों को बुलाया गया है।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने बताता कि नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर प्रदेश में कई कार्यक्रम होने हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने इन कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए बैठक करने का निर्देश दिया है। यह बैठक बलवीर रोड स्थित प्रदेश पार्टी कार्यालय में होगी।

बैठक का पहला सत्र सुबह 11 बजे आरंभ होगा, जिसमें पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों के अलावा विभिन्न कार्यक्रमों के प्रमुखों एवं इस कार्यक्रम के लिए जिला प्रवासी कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। बैठक का दूसरा सत्र अपराह्न एक बजे आरंभ होगा। इसमें सांसद, विधायक, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। बैठक में कार्यक्रम की जिम्मेदारी भी तय होगी।

सीएए के विरोध-समर्थन में रैली पर पुलिस सख्त

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शन और समर्थन में रैली के दौरान पुलिस के सामने कानून व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती रहेगी। कांग्रेस ने 28 दिसंबर को सीएए के विरोध में प्रदर्शन और हिंदू संगठनाें ने 29 को समर्थन में रैली निकालने का ऐलान किया है। इसी के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की। चेताया गया कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालाें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को लेकर उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में खूब उपद्रव हुआ। जबकि दून समेत पूरे उत्तराखंड में विरोध प्रदर्शन के दौरान भी शांति रही। पुलिस ने एहतियात के तौर पर आंदोलन से पहले समर्थकाें को विश्वास में लेकर अपनी मंशा से अवगत करा दिया था, जिसके सार्थक परिणाम सामने आए हैं। सीएए पर एक बार फिर पुलिस को अग्नि परीक्षा से गुजरना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed