फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Breaking IPS officers Transfer in Uttarakhand Government Read more Updates in Hindi

Uttarakhand: 10 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, हरिद्वार, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग के कप्तान बदले

Thu, 03 Nov 2022 11:57 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 03 Nov 2022 11:57 PM IST
सार

भारतीय पुलिस सेवा के 10 अफसरों की कुर्सियां हिलाई गई हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में हुए बदलाव को कानून व्यवस्था में ढील से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Dehradun Breaking IPS officers Transfer in Uttarakhand Government Read more Updates in Hindi
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन ने गुरुवार को हरिद्वार, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग के पुलिस कप्तानों को बदल दिया। हरिद्वार जिले की कमान आईपीएस अधिकारी अजय सिंह को सौंपी गई है। अजय सिंह एसटीएफ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। भारतीय पुलिस सेवा के 10 अफसरों की कुर्सियां हिलाई गई हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में हुए बदलाव को कानून व्यवस्था में ढील से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


अपर सचिव (गृह) अतर सिंह की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह रावत का तबादला पुलिस उप महानिरीक्षक अभिसूचना, सुरक्षा एवं कारगार के पद पर किया गया है। रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के पद पर भेजा गया है, उनकी जगह देहरादून में पुलिस अधीक्षक (अपराध मुख्यालय) विशाखा भदाणे अशोक को कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन


हरिद्वार के पुलिस अधीक्षक यातायात एवं अपराध हिमांशु कुमार वर्मा को बागेश्वर में पुलिस कप्तान पद पर भेजा गया है। बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव का तबादला पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय पद पर किया गया है। श्वेता चौबे का तबादला पौड़ी एसएसपी पद पर होने के बाद से खाली चमोली पुलिस कप्तान के पद पर प्रमेंद्र डोबाल को भेजा गया है। डोबाल अपर पुलिस अधीक्षक रुड़की के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ) स्वपन किशोर को रुड़की भेजा गया है। उनकी जगह काशीपुर में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह को एसटीएफ का जिम्मा सौंपा गया है। यूपी पुलिस से तनातनी और कानून व्यवस्था को लेकर काशीपुर में कुछ दिनों पहले काफी तनाव रहा था। यूएसनगर के अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात अभय कुमार सिंह का तबादला काशीपुर के अपर पुलिस अधीक्षक पद पर किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed