फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Boy and woman suicide case they doing 174 calls in three days and more than 200 messages

राहुल और शिल्पा मौत मामला: तीन दिन में 174 कॉल...200 से ज्यादा मैसेज, डेढ़ घंटे तक होती थी बातचीत

Tue, 24 Jan 2023 03:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 24 Jan 2023 03:23 PM IST
सार

राहुल और शिल्पा की जान-पहचान और रिश्ते को जानने के लिए पुलिस के पास और कोई सहारा नहीं है। राहुल के परिजन शिल्पा को नहीं जानते हैं।

विज्ञापन
Dehradun Boy and woman suicide case they doing 174 calls in three days and more than 200 messages
मोबाइल - फोटो : i stock

विस्तार

राहुल और शिल्पा की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस कॉल डिटेल का सहारा ले रही है। बताया जा रहा है कि दोनों बीते तीन दिनों से लगातार फोन पर बातचीत कर रहे थे। कॉल डिटेल के अनुसार, दोनों ने इन तीन दिनों में एक-दूसरे को 174 कॉल और 200 से अधिक मैसेज किए हैं। अंतिम कॉल रविवार रात करीब 11 बजे की है। इसी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन


राहुल और शिल्पा की जान-पहचान और रिश्ते को जानने के लिए पुलिस के पास और कोई सहारा नहीं है। राहुल के परिजन शिल्पा को नहीं जानते हैं। जबकि, शिल्पा के परिजनों ने भी इस बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया है। शिल्पा का पति तो पुलिस के सामने आ ही नहीं रहा है। लिहाजा, पुलिस ने दोनों की तीन दिन की कॉल डिटेल निकलवाई है। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे से 174 बार बात की है। सबसे छोटी कॉल सात मिनट की और सबसे लंबी एक घंटे से ज्यादा समय की है।
विज्ञापन


Dehradun : मेडिकल के दोनों युवक-युवती ने एक दूसरे को इंजेक्शन लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तीन दिनों में एक-दूसरे को 200 मैसेज किए हैं। मैसेज में क्या-क्या लिखा है, इसकी जानकारी भी पुलिस जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, इस बातचीत से अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। शायद दोनों एक-दूसरे के साथ रहना चाहते थे। अंतिम बार बात रविवार रात करीब 11 बजे हुई है। यह तकरीबन 17 मिनट की बताई जा रही है। पुलिस अभी इस मामले में कॉल डिटेल का विश्लेषण कर रही है ताकि यह पता चले कि दोनों के बीच क्या और कितने समय से संबंध था।

पांच साल पहले एक मेडिकल स्टोर पर हुई थी पहचान
शुरुआती पड़ताल में दोनों की जान-पहचान के बारे में भी पुलिस को कुछ जानकारियां मिली हैं। बताया जा रहा है कि पांच साल पहले दोनों शहर के एक मेडिकल स्टोर पर काम करते थे। वहीं दोनों के बीच जान-पहचान हुई और यह शायद दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई होगी। शिल्पा की शादी कहीं और होने के बाद से दोनों परेशान रहने लगे होंगे। अंत में सोमवार को दोनों ने एक-दूसरे का जीवन समाप्त करने की योजना बना ली।

11 बजे तक घर पर ही था राहुल
राहुल के भाई ने बताया कि रात 11 बजे तक उनकी मां जागती रहती है। राहुल 11 बजे घर पर ही था। इसके बाद मां उनके पास सोने के लिए चली गईं। यही सोचकर कि राहुल अक्सर रात में लेट आता है उसका कुछ पता नहीं चलता यह कहते हुए मां सो गई। सुबह उठे तो सब भौचक्के रह गए। राहुल रात में ही किसी वक्त शिल्पा को लेकर मकान में आया होगा। इसके बाद उन्होंने एक दूसरे को जहर का इंजेक्शन लगा लिया।

...तो दो दवाओं का मेल बनाकर लिए
राहुल और शिल्पा ने दो दवाओं का मेल बनाकर इंजेक्शन के सहारे एक-दूसरे को दिया है। दोनों दवाओं की शीशियां और खाली सिरिंज मौके से बरामद हुई हैं। ये दवाएं डॉक्टर के पर्चे पर ली जाने वाली हैं। लेकिन, राहुल अस्पताल में काम करता था तो उसे आसानी से मिल गई होंगी। इन दवाओं का शरीर पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। माना जा रहा है कि इन दवाओं की ओवरडोज से ही दोनों की मृत्यु हुई होगी। हालांकि, असल कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed