फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: BJP leader dies in a road accident

Haridwar: भाजपा नेता की सड़क दुर्घटना में मौत, अनियंत्रित होने के बाद पेड़ से टकराई कार... मौके पर ही गई जान

Fri, 02 Jan 2026 12:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 02 Jan 2026 12:04 AM IST
सार

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में अमित सैनी की मौत हो गई।

विज्ञापन
Dehradun: BJP leader dies in a road accident
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार के धनौरी चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता अमित सैनी अपनी कार से रुड़की से धनौरी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह दोनों सड़कों के बीच रुड़की–धनौरी मार्ग पर पहुंचे तो उसकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के अस्पताल भिजवा दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुरुवार को भाजपा नेता अमित सैनी अपनी कार से किसी कार्य से रूड़की गये थे। जैसे ही वापस वह धनौरी कलियर मार्ग पर दो सड़कों के बीच पहुंचे तो उसकी कार डिसबेलेंस हो गई, जिसके कारण कार पेड़ से टकरा गई और नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के अस्पताल भिजवा दिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में अमित सैनी की मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। अभी तक परिजनों की और से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed