{"_id":"60d63b8c8ebc3eba703a3f19","slug":"dehradun-became-the-first-district-to-recognize-transgenders-city-news-drn38267101","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : किन्नरों को पहचान देने वाला पहला जिला बना देहरादून, जारी किए गए पहचान पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : किन्नरों को पहचान देने वाला पहला जिला बना देहरादून, जारी किए गए पहचान पत्र
Sat, 26 Jun 2021 10:16 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:16 AM IST
सार
जिलाधिकारी के प्रयासों से विक्रम उर्फ काजल थापा और सुनील उर्फ अदिति शर्मा को आईडी कार्ड जारी किया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
किन्नरों को पहचान देने वाला देहरादून राज्य का पहला जिला बन गया है। समाज कल्याण विभाग की ओर से जिले के दो किन्नरों को पहचान पत्र जारी किए गए हैं। इससे किन्नर उपेक्षित नहीं कहलाएंगे और मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
समाज कल्याण अधिकारी हेमलता पांडेय ने बताया कि जिलाधिकारी के प्रयासों से विक्रम उर्फ काजल थापा और सुनील उर्फ अदिति शर्मा को आईडी कार्ड जारी किया गया है।
विज्ञापन
भारत सरकार ने ट्रांसजेंडर पर्सन्स एक्ट 2019 के क्रम में ट्रांसजेंडर को आईडी कार्ड जारी करने के उद्देश्य से विशेष पोर्टल बनाया है। इस पर आईडी कार्ड के लिए किन्नर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
साथ ही अपनी इच्छा से नाम भी परिवर्तित कर सकते हैं। पहचान पत्र मिलने से किन्नर किसी भी बैंक से लोन लेकर बिजनेस भी कर सकते हैं और सरकारी योजना का लाभ भी उठा सकते हैं।