फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Bar association Election 2020 Will held in february Code Of Conduct Applicable

देहरादून: फरवरी के अंतिम सप्ताह में होंगे बार एसोसिएशन के चुनाव, आचार संहिता लागू 

Wed, 01 Jan 2020 09:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Jan 2020 09:10 AM IST
सार

  • वरिष्ठ अधिवक्ता मनमोहन भट्ट बनाए गए आचार संहिता समिति के अध्यक्ष 

विज्ञापन
Dehradun Bar association Election 2020 Will held in february Code Of Conduct Applicable
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनावों के लिए बुधवार से आचार संहिता लागू हो गई। अध्यक्ष, सचिव समेत कुल 11 पदों के लिए फरवरी अंत में चुनाव होंगे। आचार संहिता लागू होने के चलते कोई भी उम्मीदवार किसी अधिवक्ता को प्रलोभन आदि नहीं दे सकता है। इसके साथ ही कई अन्य गतिविधियां भी प्रतिबंधित रहेंगी। 

विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि आचार संहिता समिति का अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता मनमोहन भट्ट को बनाया गया गया है। इस बार बार एसोसिएशन के चुनावों में 3200 से अधिक अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन


चुनाव आचार संहिता के बीच पोस्टर बैनर आदि लगाने पर प्रतिबंध रहेगा। यदि किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में किसी प्रकार के प्रलोभन, प्रचार प्रसार के भद्दे तरीके या अन्य किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो समिति उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कचहरी में तेज हुई हलचल 

आचार संहिता के बीच अधिवक्ता चेंबरों में व्यक्तिगत मिलकर प्रचार प्रसार कर सकते हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी भद्र तरीके से प्रचार प्रसार किया जाएगा। यदि किस भी उम्मीदवार या समर्थक ने सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अभद्र टिप्पणी या अन्य बातों को प्रेषित किया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

बार चुनावों में भाग लेने वाले प्रत्याशियों ने कचहरी परिसर में हलचल तेज कर दी है। अपने अपने समर्थकों से मिलना जुलना भी शुरू हो गया है। इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने अपने अपने मुद्दे गिनाने भी शुरू कर दिए हैं।

इस बार का सबसे बड़ा मुद्दा अधिवक्ताओं के लिए चेंबर की व्यवस्था करने की होगी। इस पर अभी सरकार ने भी कोई फैसला नहीं लिया है। सरकार को इस बात के लिए मनाना ही सबसे बड़े मुद्दों में शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed