फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun : attempt to kidnap a girl, case filed 25 days later

नकाबपोशों ने किया युवती के अपहरण का प्रयास, धमकी भरा पत्र मिला तब 25 दिन बाद खुला मामला

Mon, 24 Feb 2020 08:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 24 Feb 2020 08:16 PM IST
सार

  • रायपुर थाने में घटना के 25 दिन बाद दर्ज किया गया मुकदमा 
  • घटना के बाद धमकी भरा पत्र भेजकर आतंकित करने का किया प्रयास

विज्ञापन
dehradun : attempt to kidnap a girl, case filed 25 days later
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रायपुर क्षेत्र में बाइक सवार नकाबपोशों ने एक युवती के अपहरण का प्रयास किया। कुछ लोगों के विरोध करने पर आरोपी भाग खड़े हुए। यही नहीं आरोपियों ने पीड़ित युवती के घर धमकी भरा पत्र भेजकर उसे आतंकित करने की कोशिश की। घटना के 25 दिन बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना 30 जनवरी की बताई गई है। पीड़ित युवती का कहना है कि रात करीब साढ़े आठ वह छोटी बहन के साथ नालापानी स्थित घर आ रही थी। इसी दौरान बाइक पर आए नकाबपोशों ने उसे पीछे से पकड़ लिया। एक युवक ने चाकू जैसा हथियार निकालकर उसे आतंकित किया। बोला, तुमसे से दो बात करनी है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

एक जनवरी को धमकी भरा पत्र भेजा

उस समय सड़क पर ज्यादा आवाजाही नहीं थी। डर की वजह से वह उनके साथ बाइक पर बैठ गई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अंबेडकर बस्ती में बाल भवन के पास अचानक नकाबपोशों की बाइक फिसल गई। वह गिरकर संभली तो कुछ दूरी पर सात-आठ लोग नजर आए।

चिल्लाते हुए वह उनकी तरफ भागी। लोगों के जमा होने पर आरोपी फरार हो गए। अगले दिन एक फरवरी को उसके घर पर धमकी भरा पत्र भी भेजा गया। रायपुर पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed