फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Airport Now bomb threat received in two Indigo flights security agencies Alert

Dehradun: अब मिली इंडिगो की दो फ्लाइटों में बम होने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने जांच के बाद भेजा

Tue, 29 Oct 2024 11:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 29 Oct 2024 11:19 PM IST
सार

एयरपोर्ट पर बीएटीएस टीम द्वारा बम की धमकी को नॉन स्पेसिफिक थ्रेट घोषित करने के बाद जांच आदि कर पैसेंजरों को आगे रवाना किया गया।

विज्ञापन
Dehradun Airport Now bomb threat received in two Indigo flights  security agencies Alert
- फोटो : Adobe Stock

विस्तार

देहरादून एयरपोर्ट पर आने वाली फ्लाइटों में बम होने की धमकी देने का सिलसिला थम नहीं रहा। एक माह में चौथी बार मंगलवार को इंडिगो की दो अलग अलग शहरों की फ्लाइटों में बम होने की धमकी दी गई। जिसे नॉन स्पेसिफिक थ्रेट घोषित कर तीनों फ्लाइटों की सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की। जांच में कोई बम नहीं पाया गया। जिसके बाद तीनों फ्लाइटों ने अपने संबधित शहरों के उड़ान भरी।

विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब 5:40 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक्स के माध्यम से लखनऊ से जौलीग्रांट आने वाली फ्लाइट 6ई 618 और मुंबई से जौलीग्रांट आने वाली 6ई 953 शामिल थी। जिसमें लखनऊ से जौलीग्रांट आने वाली फ्लाइट 6ई 618 जौलीग्रांट पहुंचने के बाद बम की सूचना मिलने तक 177 हवाई यात्रियों को लेकर लखनऊ के लिए उड़ान भर चुकी थी। मुंबई से जौलीग्रांट आने वाली फ्लाइट संख्या 6ई953 शाम 6:17 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। जिसमें फ्लाइट में 177 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट पर बीएटीएस टीम द्वारा बम की धमकी को नॉन स्पेसिफिक थ्रेट घोषित करने के बाद जांच आदि कर पैसेंजरों को आगे रवाना किया गया। फ्लाइट की जांच में सीआईएसएफ, बीडीडीएस टीम को जांच में कोई बम नही मिला। सूचना एक बार फिट झूठी निकली।
विज्ञापन


Rishikesh AIIMS: बहुप्रतीक्षित हेली एंबुलेंस सेवा आज से शुरू, प्रधानमंत्री मोदी ने किया ऑनलाइन उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन

चौथी बार मिली बम होने की धमकी

देहरादून एयरपोर्ट पर अक्टूबर माह में अब तक चौथी बार फ्लाइटों में बम होने की धमकी दी गई है। 15 अक्तूबर को एलाइंस एअर के विमान में, 22 अक्टूबर को इंडिगो के विमान में, सोमवार को तीसरी बार विस्तारा के कुल तीन विमानों में और मंगलवार को इंडिगो के दो विमानों में एक्स से बम की धमकी दी गई है। पिछली तीनों धमकियों को लेकर डोईवाला पुलिस में मुकदमें भी दर्ज किए जा चुके हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed