फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Accident News: Youth died during 108 ambulance and Auto Collide

Dehradun: 108 एंबुलेंस की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, परिजनों ने मुख्यालय के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन

Thu, 27 Oct 2022 11:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Oct 2022 11:09 PM IST
सार

बुधवार तड़के चार बजे के करीब एंबुलेंस एक दिल के मरीज को लेकर अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे ऑटो ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी, जिसमें ऑटो चालक भी घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस से ही कोरोनेशन और बाद में दून अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Dehradun Accident News: Youth died during 108 ambulance and  Auto Collide
हादसे के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में एंबुलेंस व ऑटो में आमने सामने की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिस पर ऑटो चालक के परिजनों व यूथ कांग्रेस ने कोरोनेशन व बाद में 108 एंबुलेंस सेवा के मुख्यालय के गेट के बाहर शव को रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एंबुलेंस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजन को आर्थिक मदद व पत्नी को नौकरी देने की मांग की।

विज्ञापन


Mussoorie: होटल की पार्किंग से खाई में कूदा हरियाणा का कार चालक, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि बुधवार को तड़के ऑटो चालक शरद कुमार (33 वर्ष) निवासी एमडीडीए कॉलोनी सवारी लेकर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। इंदर रोड पर तेजी से आई 108 सेवा की एंबुलेंस ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे शरद बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें दून अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरद की हालत को गंभीर देखते हुए दून अस्पताल से भी चिकित्सकों ने उन्हें सीएमआई अस्पताल रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को सीएमआई अस्पताल में उपचार के दौरान शरद ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि 108 एंबुलेंस सेवा प्रबंधन का रवैया ठीक नहीं रहा।

प्रबंधन के किसी भी अधिकारी ने घायल के इलाज में मदद नहीं की। जिससे आक्रोशित परिजनों ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चंदरनगर स्थित 108 एंबुलेंस सेवा के कार्यालय के सामने शव रखकर धरना दिया। 108 एंबुलेंस सेवा के अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद व शैक्षणिक आधार पर पत्नी को नौकरी देने का आश्वासन दिया, जिस पर परिजन शांत हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। इस दौरान डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, रोबिन त्यागी, शिवा वर्मा, सोनू हसन, सिद्धार्थ वर्मा, सादिक, आसिफ, मोंटी त्यागी, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।


प्रबंधन ने जांच के लिए गठित की कमेटी
108 एंबुलेंस सेवा के जीएम प्रोजेक्ट अनिल शर्मा ने मीडिया में बयान जारी कर कहा कि बुधवार तड़के चार बजे के करीब एंबुलेंस एक दिल के मरीज को लेकर कोरोनेशन अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे ऑटो ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी, जिसमें ऑटो चालक भी घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस से ही कोरोनेशन और बाद में दून अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए प्रबंधन ने कमेटी गठित कर दी है और तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि एंबुलेंस 24 किमी प्रति घंटे की स्पीड से थी। वहीं फिटनेस और इंश्योरेंस वैध हैं। परिवार के साथ उनकी संवदेना है, जो भी मदद होगी करेंगे।

मृतक की तीन साल की है बेटी
परिजनों ने बताया कि मृतक की एकलौती बेटी मात्र तीन साल की है। पत्नी गृहणी हैं। परिवार में कोई अन्य सदस्य कमाता नहीं है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इधर, यूथ कांग्रेस से अधिवक्ता शिवा वर्मा ने कहा कि परिवार की माली हालात को देखते हुए 108 एंबुलेंस सेवा के अधिकारियों को उनकी मदद करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed