{"_id":"64f73b708d9a2c894e002c65","slug":"dehradun-accident-news-pickup-vehicle-going-from-vikasnagar-to-tuni-fell-into-ditch-driver-died-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: 300 मीटर खाई में गिरा विकासनगर से त्यूणी जा रहा पिकअप वाहन, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: 300 मीटर खाई में गिरा विकासनगर से त्यूणी जा रहा पिकअप वाहन, चालक की मौत
Tue, 05 Sep 2023 08:02 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, कालसी(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालसी(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 05 Sep 2023 08:02 PM IST
सार
पिकअप वाहन मंगलवार की तड़के चार बजे परचून का समान लेकर विकासनगर से त्यूणी के लिए रवाना हुआ। सुबह करीब पांच बजे चकराता तहसील के राजस्व क्षेत्र नराया अंतर्गत जामुवा गांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
पिकअप खाई में गिरने से ड्राइवर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर जामुवा गांव के समीप पिकअप वाहन करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई। प्रथम दृष्टया हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है। मृतक रुड़की हरिद्वार का रहने वाला था।
विज्ञापन
राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन मंगलवार की तड़के चार बजे परचून का समान लेकर विकासनगर से त्यूणी के लिए रवाना हुआ। सुबह करीब पांच बजे चकराता तहसील के राजस्व क्षेत्र नराया अंतर्गत जामुवा गांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। समान जहां तहां बिखर गया।
विज्ञापन
Uttarakhand: बागेश्वर में दर्दनाक हादसा, पतियासार के पास खाई में गिरा कैंपर वाहन, तीन लोगों की मौके पर मौत
विज्ञापन
ग्राम प्रहरी ने इसकी सूचना चकराता तहसील प्रशासन को दी। तहसील प्रशासन की सूचना पर डाकपत्थर से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। गहरी खाई से चालक का शव बरामद हुआ। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआएफ के जवानों ने रस्सी और स्ट्रेचर के मदद से शव को खाई से बाहर निकाला। मृतक की पहचान रियासत अली (45) पुत्र अली हसन निवासी ग्राम पिरान कलियर रुड़की हरिद्वार के रूप में हुई।
राजस्व उपनिरीक्षक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां सड़क चौड़ी और पक्की है। ऐसी आशंका है कि सुबह का वक्त होने की वजह से चालक को नींद की झपकी आ गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।