{"_id":"64f7070f7c482ca5ac06b8d4","slug":"uttarakhand-accident-news-pickup-vehicle-fell-into-ditch-in-bageshwar-many-people-death-information-2023-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: बागेश्वर में दर्दनाक हादसा, पतियासार के पास खाई में गिरा कैंपर वाहन, तीन लोगों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: बागेश्वर में दर्दनाक हादसा, पतियासार के पास खाई में गिरा कैंपर वाहन, तीन लोगों की मौके पर मौत
Tue, 05 Sep 2023 04:34 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, कपकोट(बागेश्वर)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपकोट(बागेश्वर)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 05 Sep 2023 04:34 PM IST
सार
Uttarakhand Accident News: कैंपर वाहन लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गया। जब तक टीम पहुंची वाहन में सावर तीनों लोग दम तोड़ चुके थे।
विज्ञापन
पिकअप वाहन खाई में गिरने से तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के बागेश्वर में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कपकोट में पतियासार के पास एक कैंपर वाहन खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब चार बजे की है। कैंपर वाहन संख्या UK 02 PA 0842 लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गया। जब तक टीम पहुंची वाहन में सावर तीनों लोग दम तोड़ चुके थे। तीनों के शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड विस मानसून सत्र 2023: स्व.चंदन रामदास को दी श्रद्धांजलि, सदन की कार्यवाही बुधवार तक स्थगित
विज्ञापन
इनकी गई जान
- गोविंद सिंह(45) पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी तल्ला सूपी।
- बलराम(50) पुत्र किशन राम, निवासी तल्ला सूपी।
- संजय राम(25) पुत्र हुकुम राम निवासी रिखाड़ी।