फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Accident involving SOs vehicle IS Shanky Kumar's blood sample to be tested at Central Forensic Lab

Dehradun: एसओ की गाड़ी से एक्सीडेंट केस; एसआई शैंकी कुमार के ब्लड सैंपल की केंद्रीय फोरेंसिक लैब में होगी जांच

Fri, 03 Oct 2025 10:48 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Oct 2025 10:48 PM IST
सार

बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे तत्कालीन एसओ राजपुर शैंकी कुमार की गाड़ी से एक के बाद कई वाहनों की टक्कर हुई थी। इस घटना में कई लोग चोटिल भी हुए थे।

विज्ञापन
Dehradun Accident involving SOs vehicle IS Shanky Kumar's blood sample to be tested at Central Forensic Lab
खून की जांच - फोटो : Adobe Stock Images

विस्तार

नशे की हालत में वाहनों को टक्कर मारने के आरोपी एसआई शैंकी कुमार के ब्लड और यूरीन सैंपल की जांच केंद्रीय फोरेंसिक लैब चंडीगढ़ में की जाएगी। पुलिस की ओर से शुक्रवार को एक विशेष वाहक के माध्यम से इन सैंपलों को चंडीगढ़ भेजा गया है। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि एसआई शैंकी कुमार किस प्रकार के और कितने नशे में थे। पुलिस ने इस मामले में निष्पक्ष जांच का दावा करते हुए यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे तत्कालीन एसओ राजपुर शैंकी कुमार की गाड़ी से एक के बाद कई वाहनों की टक्कर हुई थी। इस घटना में कई लोग चोटिल भी हुए थे। उसी वक्त एसएसपी अजय सिंह ने शैंकी कुमार को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ितों की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर राजपुर थाने में ही शैंकी कुमार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ। पूरे प्रकरण की जांच एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह को सौंपी गई है। आईजी गढ़वाल ने भी अगले दिन सभी थानेदारों की क्लास लगाई और थानेदारों की प्रोफाइल का ऑडिट कराने के निर्देश दिए थे। एसओ राजपुर के पद के लिए तीन नामों का पैनल मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: बिल्डर गोपाल गोयनका की 2.20 करोड़ की संपत्ति ED ने की अटैच, सुधीर विंडलास भी आरोपी

आईजी ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए शैंकी कुमार के ब्लड सैंपल की जांच फोरेंसिक लैब से कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शुक्रवार को इन्हें केंद्रीय फोरेंसिक लैब चंडीगढ़ भेज दिया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मुकदमे की जांच सीनियर इंस्पेक्टर को दी गई है। जबकि, पूरे प्रकरण की जांच की निगरानी की जा रही है। जल्द ही इस मामले में रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

इंस्पेक्टर स्तर का है थाना
राजपुर थाना अब इंस्पेक्टर स्तर का हो चुका है। गत अप्रैल में इस थाने को प्रदेश के उन 58 थानों में शामिल किया गया था जिनका उच्चीकरण किया गया था। यानी अब इन थानों में इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को ही तैनात किया जाएगा। ऐसे में अब आने वाला थानेदार भी यहां पर इंस्पेक्टर स्तर का ही रहेगा। उच्चीकृत थानों में जल्द से जल्द इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों की तैनाती के लिए पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय से भी आदेश जारी किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed