फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun 84 employees will retire from roadways after 13 days Transport Corporation Uttarakhand news in hindi

देहरादून: 13 दिन बाद रोडवेज से रिटायर हो जाएंगे 84 कर्मचारी, कोई भी कर्मी नहीं स्वयं सेवानिवृत्त होने को तैयार

Wed, 07 Dec 2022 01:27 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 07 Dec 2022 01:27 PM IST
सार

कोई भी कर्मचारी स्वयं सेवानिवृत्त होने को तैयार नहीं है, लेकिन परिवहन निगम ने तीन माह में सेवानिवृत्ति लेने का आदेश दे दिया था। परिवहन निगम के 14 कर्मचारियों ने हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ली है। निगम अधिकारियों के मुताबिक, इनके सभी देयकों का भुगतान नियमानुसार कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Dehradun 84 employees will retire from roadways after 13 days Transport Corporation Uttarakhand news in hindi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोडवेज के 84 कर्मचारी 13 दिन के बाद जबरन सेवानिवृत्त कर दिए जाएंगे। परिवहन निगम ने इन्हें तीन माह का समय दिया था, लेकिन अब तक कोई भी कर्मचारी खुद रिटायरमेंट लेने नहीं आया। परिवहन निगम ने नौ सितंबर को 84 अक्षम कर्मचारियों को सेवानिवृत्त करने का आदेश जारी किया था।

विज्ञापन


इसी क्रम में 16 सितंबर को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। निगम ने देहरादून, नैनीताल, टनकपुर के मंडल प्रबंधन को आदेश दिया था कि वह अक्षम कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देते हुए जानकारी मुख्यालय को भेजे। इसमें स्पष्ट किया गया था कि एक लिपिक, 69 ड्राईवर, 14 अक्षम कंडक्टर रिटायर किए जाने हैं।
विज्ञापन


क्योंकि वह अपने पद पर काम करने में अक्षम हैं। इन सभी को परिवहन निगम कर्मचारी (अधिकारियों से भिन्न) सेवा नियमावली-2015 के विनियम 37 (क) के तहत अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जा रही है। तीन माह के भीतर सभी कर्मचारियों को कहा गया था कि वह इस दौरान खुद भी रिटायरमेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन अब तक किसी ने भी आवेदन नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किस मंडल में कितने कर्मचारी होंगे जबरन रिटायर

मंडल    लिपिक    ड्राईवर    कंडक्टर    कुल योग
देहरादून    01    27    11    39
नैनीताल    00    23    02    25
टनकपुर    00    19    01- 20
कुल    01    69    14    84

14 कर्मचारी ले चुके हैं वीआरएस
परिवहन निगम के 14 कर्मचारियों ने हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ली है। निगम अधिकारियों के मुताबिक, इनके सभी देयकों का भुगतान नियमानुसार कर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें...Amar Ujala Exclusive :  उच्च शिक्षा विभाग में रिटायरमेंट करीब तो नहीं बन सकेंगे निदेशक, पढ़ें पूरी खबर

अक्षम कर्मचारियों को तीन माह का समय दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। 20 दिसंबर के आसपास सभी कर्मचारियों को एक साथ अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दे जाएगी। -दीपक जैन, महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी, परिवहन निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed