फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun 12 ASP transferred Suyal becomes SP City Swatantra gets charge of Rural area see list

देहरादून: 12 एएसपी के तबादले; सुयाल देहरादून के एसपी सिटी बने, स्वतंत्र को देहात की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

Mon, 14 Sep 2026 10:17 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 14 Sep 2026 10:17 PM IST
सार

एएसपी मनोज कत्याल को एएसपी हल्द्वानी से डिप्टी कमांडेंट 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है। एएसपी उत्तम सिंह नेगी को विजिलेंस में देहरादून सेक्टर का एएसपी बनाया गया है।

विज्ञापन
Dehradun 12 ASP transferred Suyal becomes SP City Swatantra gets charge of Rural area see list
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गृह विभाग ने सोमवार को 12 अपर पुलिस अधीक्षकों (एएसपी) के तबादले किए हैं। देहरादून के नए एसपी सिटी शेखर चंद्र सुयाल होंगे। सुयाल के पास हरिद्वार एसपी देहात का चार्ज था। अब तक एसपी सिटी देहरादून रहे प्रमोद कुमार को एसपी सिटी रुद्रपुर बनाया गया है। एएसपी पंकज गैरोला के सेवानिवृत्त होने के बाद खाली चल रहे एसपी देहात-2 (विकासनगर) का चार्ज एएसपी स्वतंत्र कुमार सिंह को दिया गया है।

विज्ञापन


इनके अलावा एएसपी मनोज कत्याल को एएसपी हल्द्वानी से डिप्टी कमांडेंट 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है। एएसपी उत्तम सिंह नेगी को विजिलेंस में देहरादून सेक्टर का एएसपी बनाया गया है। एएसपी हरबंश सिंह को एएसपी अल्मोड़ा से ट्रांसफर कर एएसपी हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है। एएसपी अनुषा बडोला को एटीसी हरिद्वार से एसपी क्राइम ऊधमसिंहनगर का चार्ज दिया गया है। एएसपी अमित कुमार टिहरी भेजे गए हैं। उनके पास अब तक एसपी सिटी नैनीताल का चार्ज था।
विज्ञापन


हरिद्वार में वारदात: शांतरशाह में दुकान में घुसकर बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या; चलाई ताबड़तोड़ गोलियां
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी राजेश कुमार भट्ट को हाईकोर्ट विजिलेंस से ट्रांसफर कर पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी गई है। उनके स्थान पर अब हाईकोर्ट विजिलेंस की जिम्मेदारी एएसपी मिथिलेश कुमार सिंह के पास होगी। सिंह इससे पहले 31वीं वाहिनी पीएसी के डिप्टी कमांडेंट थे। एएसपी अभय सिंह एसपी देहात हरिद्वार और दीपक सिंह एसपी सिटी हरिद्वार बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed