फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   deepak sharma completes106 push up in one minute

पहाड़ के बेटे ने एक मिनट में मारे इतने पुशअप कि तोड़ा ऑस्ट्रिया के रोमन डोसेन का रिकॉर्ड

Sun, 08 Oct 2017 05:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो / अमर उजाला, नई टिहरी Updated Sun, 08 Oct 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
deepak sharma completes106 push up in one minute
deepak sharma

नई टिहरी जिला मुख्यालय में लोनिवि के एशियन डवलपमेंट बैंक कार्यालय में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर कार्यरत दीपक शर्मा ने एक मिनट में 106 पुशअप (मुठ्ठी के सहारे) मारकर ऑस्ट्रिया के रोमन डोसेन बैक का रिकार्ड तोड़ने का दावा किया है।

विज्ञापन


अभी तक रोमन डोनेश के नाम एक मिनट में 101 पुशअप मारने का रिकॉर्ड दर्ज है। दीपक अब गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड में अपना दर्ज करवाकर सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने करने की तैयारी में हैं। अभी तक ऑस्ट्रिया के रोमन डोनेश के नाम एक मिनट में 101 पुशअप मारने का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन


रविवार सुबह 8 बजे मोलधार स्थित हेल्थ एंड वेल्थ जीम सेंटर में निर्णायक में डा. कुलदीप सिंह, डा. बीपी सेमवाल, चक्रधर भद्री, दर्शन गुसाईं की रेखदेख में आयोजित स्पर्धा में एडीबी में कार्यरत ग्राम चांदमरी डोईवाला देहरादून निवासी 28 वर्षीय दीपक शर्मा ने दोनों हाथों की मुठ्ठी में 90 डिग्री का कोण बनाकर एक मिनट में 106 पुशअप मारे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने दीपक का तालियों का जोरदार स्वागत कर राज्य के लिए गौरव बताया। दीपक एक साल से पुशअप की तैयारी कर रहे थे। दीपक ने बताया कि अभी तक विश्व रिकॉर्ड में ऑस्ट्रिया के रोमन डोनेश के नाम एक मिनट में 101 पुशअप मारने के रिकॉर्ड दर्ज है। बताया कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाकर अगला लक्ष्य एक घंटे में 2175 पुशअप मारने वाले पाकिस्तान के मोहम्मद यूसूफ के रिकॉर्ड तोड़ने का है।

वह बचपन से आर्मी में जाने की इच्छा रखते थे, चार बार शारीरिक परीक्षा में पास हुए। लेकिन मेडिकल में बाहर होने से आर्मी जाने का सपना साकार नहीं हो पाया। दीपक मांउट एवरेस्ट चढ़ने की इच्छा भी पाले हुए हैं। आर्थिक तंगी उनके सामने आड़े आ रही है। वह कहते हैं, कि यदि राज्य सरकार से कुछ आर्थिक मदद मिल जाए, तो वह चोटी को फतह कर लेंगे।


इस मौके पर जीम सेंटर के प्रबंधक भूपेंद्र रावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, राजीव रावत, गंगा भगत नेगी, कुलदीप चौहान, सुनील कुडिय़ाल, जयवीर रावत, सोबन कुमाईं, राजीव उनियाल, जगदीश झिल्डियाल, अनिल सेमल्टी, नरपाल नकोटी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed