{"_id":"66b291d28be07c2cb903d3d4","slug":"deeksharambh-2024-program-was-organized-for-the-students-dehradun-news-c-5-1-drn1030-472178-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: छात्रों को कौशल विकास के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: छात्रों को कौशल विकास के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iश्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजनI
श्री गुरु रामराय विश्वविद्यालय में नए सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ-2024 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। विवि अध्यक्ष श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने छात्र-छात्राओं को संयमित जीवन जीने और कौशल विकास के लिए प्रेरित किया।
विश्वविद्यालय के एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति डाॅ. यशबीर दीवान, कुलसचिव डॉ. अजय कुमार खंडूड़ी, कार्यक्रम संयोजक डॉ. कुमुद सकलानी ने किया। डाॅ. दीवान ने कहा कि विवि की शिक्षा यात्रा स्कूली शिक्षा सीखने से बिल्कुल अलग है। छात्रों को पढ़ाई के प्रति खुद को गंभीर बनाना होगा। कुलसचिव ने कहा कि छात्रों को कठिन परिश्रम करते हुए अपने अध्यापकों के सहयोग से अपने लक्ष्य की प्राप्ति करनी है। उन्होंने शिक्षकों का समय-समय पर होने वाली विभिन्न गतिविधियों, कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं आदि की जानकारी को छात्रों को उपलब्ध कराए जाने का आह्वान किया।
इस दौरान परीक्षा नियंत्रक प्रो. डाॅ. संजय शर्मा पोखरियाल, चीफ प्रॉक्टर मनोज तिवारी, डॉ. शोभित गर्ग, डॉ. श्रेया कोटनाला, प्रो. सुमन बिज, लोकेश गंभीर, प्रो. मालविका कांडपाल, प्रो. कंचन जोशी, प्रो. बलबीर कौर आदि मौजूद रहे।