{"_id":"5e4853718ebc3ee5b330464d","slug":"decision-on-operations-on-main-routes-after-trial-dehradun-news-drn3362899157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य मार्गों पर ट्रायल के बाद संचालन पर होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य मार्गों पर ट्रायल के बाद संचालन पर होगा फैसला
विज्ञापन
ई रिक्शा संचालकों के साथ बात करते डीआईजी अरुण मोहन जोशी ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईजी अरुण मोहन जोशी और आंदोलनरत ई-रिक्शा संचालकों में मुख्य मार्गों पर ट्रायल को लेकर सहमति बन गई है। जोशी ने कहा कि ट्रायल के नतीजों के बाद संचालन को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा। उधर धरने को लेकर यूनियन पदाधिकारियों ने रविवार को ई-रिक्शा संचालकों की बैठक बुलाई है।
आंदोलनरत ई-रिक्शा संचालक यूनियन के पदाधिकारियों ने शनिवार को डीआईजी अरुण मोहन जोशी से मिलकर अपनी मांगों को दोहराया। जोशी का कहना था कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को लेकर कई फैसले लिए गए हैं। ऐसे में प्रयास यही है कि ई-रिक्शा के संचालन से यातायात में किसी तरह की दिक्कत न आए। उन्होंने एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद आर्य को मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा के संचालन को लेकर ट्रायल कराने के निर्देश दिए हैं। नतीजा सामने आने के बाद ही ई-रिक्शा के संचालन को अंतिम निर्णय लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने ई-रिक्शा संचालन को कुछ रूटों को संशोधित करने का अनुरोध किया, जिस पर सहमति बन गई।
डीआईजी ने आश्वासन दिया कि स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों और मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था को बिना प्रभावित किए ई-रिक्शा संचालन पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात प्रकाश चंद आर्य के अलावा ई-रिक्शा चालक प्रतिनिधिमंडल में रॉबिन त्यागी, संतोष, महरूफ , भुवनेश चंद्र, सत्यवीर आर्या आदि शामिल रहे।