{"_id":"66b9e9735aaade3ee20162e0","slug":"debt-ridden-couple-committed-suicide-by-jumping-into-ganga-husband-body-found-wife-missing-saharanpur-haridwar-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: कर्ज से परेशान सहारनपुर के दंपति ने गंगा में कूदकर दी जान, सेल्फी और लोकेशन परिजनों को भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: कर्ज से परेशान सहारनपुर के दंपति ने गंगा में कूदकर दी जान, सेल्फी और लोकेशन परिजनों को भेजी
Mon, 12 Aug 2024 04:29 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 12 Aug 2024 04:29 PM IST
सार
कर्ज से परेशान सहारनपुर के दंपति ने गंगा में कूदकर जान दे दी। पति का शव मिल गया है, लेकिन पत्नी लापता है।
विज्ञापन
दंपति
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
किट्टी के चलते कर्ज के तले दबने से परेशान सहारनपुर के सर्राफा कारोबारी ने अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार में हरकी पैड़ी से गंगा में कूदकर जान दे दी। व्यापारी का शव गंगनहर से बरामद हो गया जबकि पत्नी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी हरिद्वार पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह रानीपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जमालपुर खुर्द के निकट गंगनहर के किनारे दलदल में एक शव फंसा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकलवाया।
विज्ञापन
कूदने से पहले फोटो और लोकेशन भेजी
मृतक के कपड़ों से एक मोबाइल फोन, एक पर्स मिला। जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त सौरभ बब्बर (35) पुत्र दर्शनलाल बब्बर निवासी किशनपूरा कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर के रूप में हुई। पड़ताल में सामने आया कि सौरभ ने अपनी पत्नी मोना के साथ हरकी पैड़ी के समीप हाथी पुल से गंगा में कूदने से पहले फोटो और लोकेशन भेजी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: छोटी-छोटी मुलाकातों के दौर, इशारा कैबिनेट विस्तार की ओर...सीएम के दिल्ली से लौटते ही सुगबुगाहट तेज
रानीपुर कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि सौरभ बब्बर की साईं ज्वेलर्स के नाम से सहारनपुर में ज्वेलर्स की दुकान हैं। वह किट्टी जमा करने का काम भी करता है। स्थानीय लोगों का काफी रुपया उधार होने के कारण अपनी पत्नी मोना बब्बर के साथ हरिद्वार पर आ गया था।
उसने परिजनों से बातकर व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट और अपनी लोकेशन भेजी थी। लोकेशन के आधार पर सौरभ व उसकी पत्नी मोना बब्बर की तलाश की थी।