फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Death of a guide who went with the trackers team on Kalindi track 14 member team also trapped

सेना से मांगी गई मदद: कालिंदी ट्रैक पर ट्रैकर्स दल के साथ गए एक गाइड की मौत, 14 सदस्यीय दल भी फंसा

Mon, 05 Jun 2023 09:45 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 05 Jun 2023 09:45 PM IST
सार

जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मई के अंतिम सप्ताह में 14 सदस्यीय दल गंगोत्री से कालिंदी ट्रैक के लिए रवाना हुआ था। इस ट्रैक के बेस कैंप में पहुंचते ही अधिक बर्फबारी होने के कारण दल वहां फंस गया था। 

विज्ञापन
Death of a guide who went with the trackers team on Kalindi track 14 member team also trapped
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

समुद्र तल से 19 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित कालिंदी ट्रैक पर गए दल में शामिल एक गाइड की मौत की खबर है। दल में शामिल 14 ट्रैकर्स भी वहीं फंसे हैं। ट्रैकिंग एजेंसी ने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग से फंसे हुए ट्रैकर्स को सेना के हेलिकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने के लिए मदद मांगी है। आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी जानकारी शासन को दे दी है। वहीं एजेंसी की एक रेस्क्यू टीम सोमवार को दल की खोजबीन के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मई के अंतिम सप्ताह में 14 सदस्यीय दल गंगोत्री से कालिंदी ट्रैक के लिए रवाना हुआ था। इस ट्रैक के बेस कैंप में पहुंचते ही अधिक बर्फबारी होने के कारण दल वहां फंस गया था। गंगोत्री पर्वत श्रेणी से यह ट्रैक बद्रीनाथ निकलता है। बर्फबारी के कारण वहां की भौगोलिक परिस्थितियां खराब हो जाती हैं। ट्रैकिंग एजेंसी ने जिलाधिकारी को दल में शामिल एक गाइड की मौत होने की सूचना दी है। वहीं, अन्य लोग भी अभी वापस नहीं लौटे हैं। ट्रैकिंग एजेंसी की ओर से ट्रैकर्स को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए हेलिकॉप्टर सेवा की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार 19 हजार फीट की ऊंचाई पर प्राइवेट हेलिकॉप्टर नहीं जा सकते हैं। इसके लिए सेना के हेलिकॉप्टर की आवश्यकता होती है। जिसके लिए शासन को सूचना दे दी गई है। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार रविवार देर शाम एक गाइड की मौत और ट्रैकर्स के फंसे होने की सूचना प्रशासन को मिली है। 

विज्ञापन

गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक आरएन पांडेय ने कालिंदी ट्रैक पर एक गाइड की मौत होने की सूचना की पुष्टि की है। वहीं, सोमवार को ट्रैकिंग एजेंसी की चार सदस्यीय टीम रेस्क्यू के लिए रवाना हो गई। एक दल मंगलवार सुबह रेस्क्यू के लिए रवाना होगा। अभी वहां पर ट्रैकर्स फंसे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed