चप्पल टूटने की वजह से किशोर को गंवानी पड़ी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में ऋषिकुल नये पुल के पास टूटी चप्पल को ठीक कर रहे किशोर को यूपी रोडवेज ने कुचल डाला। घटनास्थल पर ही किशोर की मौत हो गई।
घूम कर माला बेचकर गुजर बसर कर रहा किशोर यहां लवकुश गंगा घाट के समीप झुग्गी में परिवार समेत रहता था। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढे़ ग्यारह बजे के आस पास की है। मूल रुप से रुदौली, फैजाबाद निवासी 14 वर्षीय सतीश पुत्र संतराम यहां अपनी मां एवं दो बहन के साथ झुग्गी में रहता था।
गंगा नहाकर लौट रहा था
बृहस्पतिवार को झुग्गी के पास गंगा घाट पर नहाने के लिए गया था। नहाकर लौटते समय चप्पल टूटने पर नीचे बैठकर ठीक करने लगा। इसी दौरान लवकुश गंगा घाट के पास पार्क कर रहे महोबाबाद डिपो के चालक के ध्यान न देने पर सतीश को बस ने कुचल डाला।
घटनास्थल पर भीड़ एकत्र हो गई। अस्पताल ले जाने से पहले ही किशोर की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मायापुर चौकी प्रभारी महानंद घटनास्थल पर पहुंचे।
चौकी प्रभारी ने बताया कि कई वर्ष से परिवार यहां ही रहा था और माला बेचकर जीवन व्यापान कर रहे थे। बस चालक को हिरासत में ले लिया है।
दुर्घटना के संबंध में परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। इधर, मृतक की मां एवं बहनों का रो रो कर बुरा हाल था।