फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   death during women's fight for garbage

कूड़े को लेकर दो महिलाओं में छिड़ी 'महाभारत', एक की मौत

Sun, 28 May 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर Updated Sun, 28 May 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
death during women's fight for garbage

जरा की बात पर दो मह‌िलाओं में महाभारत छ‌िड़ गई। व‌िवाद पहले तू-तू, मैं-मैं तक ही था, लेक‌िन फ‌िर मारपीट तक पहुंच गया। ले‌क‌िन इस दौरान दोनों के झगड़े में एक मह‌िला की मौत हो गई।

विज्ञापन


दरअसल, कूड़ा डालने को लेकर शन‌िवार को दो महिलाओं में जबरदस्त मारपीट हो गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बस्वाखेड़ी निवासी लीलावती 60 वर्ष का कूड़ा डालने को लेकर पड़ोस की महिला से विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। आसपास के लोगों ने मारपीट कर रही दोनों महिलाओं को अलग कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में लीलावती की तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने लीलावती को गांव के डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने लीलावती को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


कोतवाल जवाहर लाल का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एक अन्य घटना में  मुंडेट निवासी 40 साल के नरेंद्र की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गयी। वह मूल रूप से ब्रह्मपुरी मुजफ्फरनगर का रहने वाला था और पुताई का काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed