फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   death due to electricity shock.

घरों में मौत बनकर दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, एक मौत

Sun, 30 Nov 2014 02:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, दुगड्डा (कोटद्वार)
ब्यूरो / अमर उजाला, दुगड्डा (कोटद्वार) Updated Sun, 30 Nov 2014 02:21 PM IST
विज्ञापन
death due to electricity shock.

कोटद्वार के द्वारीखाल ब्लॉक की ग्राम पंचायत धारी के कई घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ने से एक व्यक्ति की मौत और दो महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गईं।

विज्ञापन


घायलों को कोटद्वार राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। सूचना पर गांव पहुंचे ऊर्जा निगम के अधिकारियों को ग्रामीणों ने घेराव किया। ग्रामीणों ने घटना के लिए विभाग को जिम्मेदार ठहराया। घटना शनिवार दोपहर की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में तीन दिन से बिजली गुल थी। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने लाइनमैन से की। शनिवार दिन में ट्रांसफार्मर के तार जोड़ने के बाद गांव की लाइनों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ पड़ा। बिजली न होने पर ग्रामीणों ने अपने स्वीच आन ही रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही लोगों ने स्वीच ऑफ करने के लिए बटन पर हाथ लगाया करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि जमेली में मदन सिंह (37) पुत्र स्व. दिग्विजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

इसी गांव की शशि देवी (52) पत्नी बृजपाल सिंह और गोंत्याली जमेली निवासी अंजनी देवी (19) पत्नी विनोद कुमार को करंट लगने से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। लोग घायलों को लेकर डाडामंडी अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने दोनों घायल महिलाओं को कोटद्वार रेफर कर दिया।

घटना से ग्रामीणों में आक्रोश

death due to electricity shock.

ग्रामीणों के अनुसार गांव में कई लोगों के टीवी, फ्रिज समेत बिजली के अन्य उपकरण फुंक गए। सूचना मिलते ही लैंसडौन के तहसीलदार अमलानंद जमेली गांव पहुंचे।

उन्हें शव को कब्जे में लेने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गुस्साए ग्रामीण अधिशासी अभियंता को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही जमेली पहुंचे ऊर्जा निगम के पांच जूनियर इंजीनियरों को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों ने उन्हें विभागीय कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर खरी-खोटी सुनाई।

धारी के प्रधान देवेंद्र सिंह, जमेली के राकेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर या लाइनों में फाल्ट आने पर लाइनमैन खुद काम न कर श्रमिकों से फाल्ट दिखवाते हैं। यह हादसा भी इसी का परिणाम है।

घटना के जांच के आदेश

धारी और जमेली गांव में हाईवोल्टेज करंट दौड़ने के मामले में यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि घटना के लिए दोषी किसी भी अधिकारी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। जयहरीखाल के एसडीओ को जांच सौंप दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed