फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   deadbody of student found in mysterious condition dehradun crime

छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जंगल में मिला शव

Thu, 24 Feb 2022 02:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 02:10 AM IST
विज्ञापन
deadbody of student found in mysterious condition dehradun crime
झाझरा क्षेत्र में एक छात्र का शव सड़क किनारे जंगल में पड़ा मिला। शव के पास एक क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल भी पड़ी हुई थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। इसके साथ ही घटना की जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन

एसओ प्रेमनगर कुलदीप पंत ने बताया कि उन्हें सुभारती अस्पताल से एक युवक की मौत की सूचना मिली थी। युवक की पहचान सतकृष तिवारी पुत्र धर्मेंद्र तिवारी निवासी नौरंगाबाद, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह बाबा फरीद इंस्टीट्यूट में स्नातक तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई गई तो उन्होंने बताया कि बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में इस युवक का शव पड़ा हुआ था। उसके पास में एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त पड़ी थी।
विज्ञापन

लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जांच में पता चला कि वह मांडूवाला से सुद्धोवाला आ रहा था। इसी दौरान बाला सुंदरी मंदिर के पास की उसकी बाइक के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। इससे वह पेड़ से टकरा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डॉक्टरों ने भी उसकी मौत कई घंटे पहले होने की बात कही है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। एसओ पंत ने बताया कि मौत की वजह जानने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। साथ ही लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed