{"_id":"5b4af7384f1c1b35748b4c98","slug":"dead-girl-fetus-found-in-gopeshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: कूड़े के ढेर में मिला बच्ची का मृत भ्रूण, लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: कूड़े के ढेर में मिला बच्ची का मृत भ्रूण, लोगों ने किया हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 15 Jul 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
बच्ची का मृत भ्रूण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसंत विहार मोहल्ले के पैदल मार्ग पर कूड़े के ढेर में एक नवजात का शव मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। शव बालिका का है और उसका जन्म एक या दो दिन पूर्व हुआ माना जा रहा है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बसंत विहार मोहल्ले के पैदल मार्ग पर बने कूड़ेदान में रविवार सुबह जब स्थानीय देव सिंह चौहान कूड़ा फेंकने आए तो उन्हें अखबार के नीचे एक नवजात दिखाई दिया। उन्होंने घटना की सूचना नगर पालिका सभासद ऊषा फरस्वाण और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक मिथलेश कुमार और थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने नवजात का शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। शिशु की नाल शरीर से जुड़ी हुई है और उसका जन्म एक या दो दिन पूर्व हुआ माना जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक मिथेलश कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह उठ रहे सवाल
नवजात का शव कूड़े के ढेर में मिलने से कई सवाल उठ रहे हैं। यह कि कोई लड़की होने के कारण उसे यहां फेंक गया होगा। या फिर लोकलाज के कारण अविवाहित महिला नवजात को यहां छोड़ गई और कुछ समय बाद शिशु की मौत हो गई। मामले के खुलासे के बाद ही नवजात की मौत के कारणों का भी पता चल सकेगा।