फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dead body of youth found in tube well complex

Dehradun News: ट्यूबवेल परिसर में मिला युवक का शव, गले पर गहरा घाव

Thu, 26 Oct 2023 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in tube well complex
कौलागढ़ क्षेत्र के सरकारी ट्यूबवेल परिसर में एक युवक का लहुलूहान शव पड़ा मिला। युवक के गले पर गहरा घाव था। उसके हाथ में ब्लेड भी मिला है। आसपास के लोगों ने भी उसे वहां पर कुछ देर पहले बैठे देखा था। ऐसे में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। युवक दो बार नशा मुक्ति केंद्र में रह चुका है। इससे पहले भी वह आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




कौलागढ़ के सिरमौर मार्ग पर घनी आबादी के बीच एक सरकारी ट्यूबवेल है। पुलिस को शाम करीब पौने चार बजे सूचना मिली कि एक युवक यहां औंधे मुंह पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव के पास खून भी पड़ा था। युवक को सीधा किया गया तो देखा कि उसके गले पर कटने का निशान था। पुलिस ने देखा कि उसके दाएं हाथ में एक ब्लेड भी था। उसके हाथ पर भी पुराने कटे के निशान थे। पुलिस ने जानकारी जुटाई तो युवक की पहचान मनीष पुत्र देवीदीन निवासी सिरमौर मार्ग के रूप में हुई। इंस्पेक्टर कैंट संपूर्णानंद गैरोला के अनुसार मनीष के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि वह काफी समय से नशे का आदी था। इसे लेकर उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन




लेकिन, उसकी नशे की आदत नहीं छूटी। इस पर उसे पिछले दिनों दोबारा नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया। कुछ समय पहले ही वह वहां से लौटा था। तब से परेशान रहता था। वह घर भी नहीं आता था। आसपास के लोग ही उसे खाने पीने की चीजें दे दिया करते थे। एक बार वह कलाई काटकर आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही अंतिम निर्णय पर पहुंचा जा सकता है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरा चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन









महिला ने देखा नाखून काटते हुए



एक महिला ने पुलिस को बताया कि वह करीब तीन बजे अपनी छत पर चढ़ी थीं। तब देखा कि मनीष ट्यूबवेल परिसर में बैठा था। उसके हाथ में ब्लेड था जिससे वह अपने नाखून काट रहा था। महिला नीचे गई तो थोड़ी देर बाद ही वहां पर शोर शराबा होने लगा। उसने पुलिस को यह सारी जानकारी दी। इस आधार पर भी उसके आत्महत्या करने की बात को ही बल मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed