फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dead body of woman found in karnaprayag.

जंगल में लटकी मिली लापता विवाहिता की लाश

Wed, 19 Nov 2014 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारायणबगड़ (कर्णप्रयाग)
ब्यूरो/अमर उजाला, नारायणबगड़ (कर्णप्रयाग) Updated Wed, 19 Nov 2014 09:25 PM IST
विज्ञापन
dead body of woman found in karnaprayag.

चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र की लापता विवाहिता का शव बुधवार को गांव से तीन किमी दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला। विवाहिता विगत 25 अक्तूबर से ससुराल से लापता चल रही थी।

विज्ञापन


विवाहिता के पिता ने 14 नवंबर को राजस्व पुलिस को उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी थी। तहरीर में विवाहिता के पति और सास पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया गया था। शव मिलने के बाद राजस्व पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुधवार को मरोड़ा के ग्राम प्रहरी दलबीर सिंह और कंसोला के ग्राम प्रहरी विक्रम सिंह को गांव से तीन किमी दूर जंगल में विवाहिता का शव पेड़ से लटका दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना राजस्व उपनिरीक्षक राजेश गोरखा और नायब तहसीलदार तेज सिंह नेगी को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लापता हो गई बेटी, पिता को खबर नहीं

dead body of woman found in karnaprayag.

नायब तहसीलदार तेज सिंह नेगी ने बताया कि शव पेड़ से उताकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। शव काफी पुराना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विवाहिता की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

10 दिन बाद मिली जानकारी
प्रेमलता 25 अक्तूबर को लापता हो चुकी थी जबकि उसके पिता गैरसैंण निवासी कुंवर सिंह को इसकी जानकारी 5 नवंबर को मिली। कुंवर सिंह ने बेटी की ससुराल और आसपास के इलाके में खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा।

चारों ओर से निराशा हाथ लगने पर कुंवर सिंह ने 14 नवंबर को थराली तहसील में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी थी। तहरीर में उन्होंने प्रेमलता के पति मनोज बिष्ट और सास छिनड़ी देवी पर दहेज प्रताड़ना का आरोप भी लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed