फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DAV professor cheated as principal

प्रिंसिपल बनकर साइबर ठगों ने डीएवी के प्रोफेसर को ठगा

Tue, 11 Oct 2022 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
DAV professor cheated as principal
साइबर ठगों ने प्रिंसिपल बनकर प्रोफेसर को ही ठग लिया। ठगों ने प्रिंसिपल की प्रोफाइल पिक्चर लगाकर प्रोफेसर से संपर्क किया था। इमरजेंसी बताकर 30 हजार रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। प्रोफेसर को जब ठगी का पता चला तो पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसओ रायपुर मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि प्रोफेसर डॉ. एके सिन्हा ठगी का शिकार हुए हैं। पुलिस को बताया कि 29 सितंबर को उनके पास व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। इसमें कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. केआर जैन की डीपी में फोटो लगी थी। प्रिंसिपल समझकर वह बात करने लगे। इस बीच उन्होंने खुद को इमरजेंसी में बताकर 30 हजार रुपये की मांग की। व्हाट्सएप पर एक अकाउंट नंबर भी भेजा। प्रोफेसर ने बिना देर किए 30 हजार रुपये खाते में जमा कर दिए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने प्रिंसिपल को फोन किया तो वह चौंक गए। पता चला कि प्रिंसिपल ने उनसे कोई पैसे नहीं मांगे हैं। इसके बाद पता चला कि प्रोफेसर तो ठगी का शिकार हो गए हैं। ये रुपये असम निवासी किसी व्यक्ति के खाते में गए थे। प्रोफेसर ने बैंक से संपर्क कर रुपये होल्ड करा दिया। एसओ ने बताया कि मामले में साइबर थाने ने जांच की। इसके बाद रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed