{"_id":"5f72450c8ebc3e9b7404eb56","slug":"dav-not-less-than-78-percent-enrolled-in-b-sc-city-news-drn357481285","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी पीजी कॉलेज : दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, बीएससी में 78 प्रतिशत से कम पर दाखिला नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी पीजी कॉलेज : दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, बीएससी में 78 प्रतिशत से कम पर दाखिला नहीं
Tue, 29 Sep 2020 09:49 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी पीजी कॉलेज में दूसरी मेरिट लिस्ट में भी 78 प्रतिशत से कम अंकों पर बीएससी पीसीएम में दाखिला नहीं मिलेगा। कॉलेज ने सोमवार को दूसरी सूची जारी कर दी, जिसके तहत चयनित छात्रों को तीन अक्तूबर तक दाखिले का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
डीएवी में बीए प्रथम वर्ष की सामान्य कटऑफ 66.60 प्रतिशत, ओबीसी की 60 प्रतिशत, एससी की 54.60 प्रतिशत, एसटी की 63.20 प्रतिशत रही। बीएससी पीसीएम में सामान्य की कटऑफ 78.80 प्रतिशत, ओबीसी की 74.40 प्रतिशत, एससी की 57.60 प्रतिशत, एसटी की 73.80 प्रतिशत रही। बीएससी पीएमएस में सामान्य की कटऑफ 64.20 प्रतिशत, ओबीसी की 58.20 प्रतिशत, एसटी की 50.80 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
बीएससी सीबीजेड में सामान्य की कटऑफ 70 प्रतिशत, ओबीसी की 65.80 प्रतिशत, एससी की 56.80 प्रतिशत, एसटी की 60 प्रतिशत रही। बीकॉम में सामान्य की कटऑफ 69.80 प्रतिशत, ओबीसी की 52.60 प्रतिशत, एससी की 40 प्रतिशत, एसटी की 47.80 प्रतिशत रही। मेरिट लिस्ट कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है। मीडिया प्रभारी डॉ. हरिओम शंकर ने बताया कि एडमिशन केवल ऑनलाइन ही होंगे।
विज्ञापन