{"_id":"5dc9bdcd8ebc3e5b145996e0","slug":"daughters-are-the-future-of-society-dr-apoorva-vikas-nagar-news-drn325699831","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियां हैं समाज का भविष्य : डॉ. अपूर्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां हैं समाज का भविष्य : डॉ. अपूर्वा
विज्ञापन
कचटा में छात्रा को सेनेटरी पैड वितरित करतीं एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जीआईसी कचटा में गोष्ठी का आयोजन किया गया। बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह ने किया।
उन्होंने कहा कि बेटियां समाज का भविष्य हैं। बेटियां शिक्षित होंगी तो आने वाली पीढ़ी अपने आप शिक्षित होगी। बेटा और बेटी में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। आज बेटियां भी बेटों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की वह अपने बच्चों को स्कूल में पढ़ने जरूर भेजें। कार्यक्रम में उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। साथ ही मातहतों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए। गोष्ठी के बाद बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन भी बांटे गए। बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू बडोला और सहायक विकास अधिकारी जेपी डोभाल ने प्रदेश सरकार की ओर से बालिकाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी अतर सिंह चौहान, प्रधानाचार्य खजान सिंह, सहायक विकास अधिकारी जेपी डोभाल, समाज कल्याण अधिकारी जेएस नेगी, चिकित्सा विभाग के काउंसलर हरीश पैन्यूली, सुशील कुमार, प्रदीप सकलानी, अल्पना, आशीष, सूरज आदि मौजूद रहे।