फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Daughters are patrolling for the first time in Nanda Devi

हौसला : देश की दूसरी सबसे ऊंची चोटी नंदा देवी में पहली बार गश्त दे रही हैं बेटियां

Sun, 13 Jun 2021 04:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा प्रमोद सेमवाल, गोपेश्वर
प्रमोद सेमवाल, गोपेश्वर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 13 Jun 2021 04:20 AM IST
सार

  • अभी तक पुरुष वन दरोगा व आरक्षी ही जाते थे लंबी दूरी की गश्त पर
  • लंबी दूरी की गश्त में पहली बार शामिल हुईं महिला वन दरोगा व आरक्षी

विज्ञापन
Daughters are patrolling for the first time in Nanda Devi
शिखर पर शक्ति... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की दूसरे स्थान की सबसे ऊंची चोटी नंदा देवी के अंतर्गत वन और दुर्लभ वन्य जीवों की निगेहबानी के लिए पहली बार दो महिला वन दरोगा व महिला वन आरक्षी भी शामिल हुई हैं। नंदा देवी बायोस्फियर रिजर्व में अभी तक यहां पुरुष वन दरोगा व वन आरक्षी की ही तैनाती थी जो वन क्षेत्र में लंबी दूरी की गश्त करते थे लेकिन अब महिला वन दरोगा और वन आरक्षी भी वन क्षेत्र में लंबी दूरी की गश्त कर रही हैं। वह यहां न सिर्फ ड्यूटी निभा रही हैं, बल्कि ऊंचे ग्लेशियरों को पार कर दुर्लभ वन्य जीवों व जंगल की जानकारी भी जुटा रही हैं।

विज्ञापन


नंदा देवी पर्वत भारत की दूसरी और विश्व की 23वीं सर्वोच्च चोटी है। चमोली जिले में गौरीगंगा और ऋषि गंगा घाटी के बीच स्थित नंदा देवी पर्वत क्षेत्र 7817 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। विषम भौगोलिक परिस्थिति होने के कारण अभी तक नंदा देवी बायोस्फियर क्षेत्र में वन और वन्य जीवों की सुरक्षा में पुरुष वन दरोगा और वन आरक्षी मुस्तैद रहते थे, लेकिन इस वर्ष से यह जिम्मा महिला वन दरोगा व वन आरक्षी को भी सौंपा गया है। 
विज्ञापन


बीते एक जून को वन विभाग का एक दल लाता खर्क, भेंटा, धरसी और सैनी खर्क गया। दल में मौजूद 12 सदस्यों में पहली बार तीन महिलाएं भी शामिल हुईं, जिनमें वन दरोगा ममता कनवासी, दुर्गा सती और वन आरक्षी रोशनी शामिल थे। रेंज अधिकारी चेतना कांडपाल के निर्देशन में महिला वन दरोगा व वन आरक्षी को लंबी दूरी की गश्त के लिए तैयार किया गया। वन विभाग की टीम के साथ महिला वन अधिकारियों ने लगभग 60 किलोमीटर की पैदल दूरी तय की। इस दौरान उन्होंने ऊंचे ग्लेशियरों और पैदल पगडंडियों को पार किया।  संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण पर जा चुकी हैं टीमें 
नंदा देवी बायोस्फियर रिजर्व के निदेशक/वन संरक्षक अमित कंवर ने बताया कि जून माह के पहले सप्ताह में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की तीन टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में दुर्लभ वन्य जीव, जड़ी-बूटियों की तस्करी, शिकार, अवैध पेड़ों के कटान व अतिक्रमण का निरीक्षण करने के लिए लंबी दूरी की गश्त पर गई थीं। दूसरी टीम के 12 सदस्यों में तीन महिला अधिकारियों को भी शामिल किया गया था। राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र में लंबी दूरी की गश्त के लिए महिला अधिकारियों को पहली बार शामिल किया गया था। एक सप्ताह तक उच्च हिमालय क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद ही दल लौटा। 


अभी तक महिला वन दरोगा व वन आरक्षी नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क में छोटी दूरी की गश्त में ही शामिल होती थीं, पहली बार महिलाएं लंबी दूरी की गश्त पर गईं। उन्होंने उच्च हिमालय क्षेत्रों में दुर्लभ वन्य जीव व पक्षी देखे। उन्होंने वन क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। अब आगे भी महिलाओं को लंबी दूरी की गश्ती दल में शामिल किया जाएगा। 
- चेतना कांडपाल, वन क्षेत्राधिकारी, जोशीमठ, चमोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed