फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   daughter opens about father misdeeds in dehradun

मैडम! मुझे बाप की गंदी हरकतों से बचाइए, पीड़िता ने पिता की घिनौनी हरकतों का किया पर्दाफाश

Sat, 29 Jun 2019 09:56 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 29 Jun 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
daughter opens about father misdeeds in dehradun
प्रतीकात्मक

पिता की गंदी हरकतों से परेशान युवती ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष को गोपनीय पत्र भेजकर गुहार लगाई कि ‘मैडम मुझे पिता की गंदी हरकतों से बचाइए। यदि मैं विरोध करती हूं तो वह मुझे जान से मारने की धमकी देता है। मैं बहुत परेशान हो चुकी हूं। लेकिन अब मैं पिता की गंदी आदतों को बर्दाश्त नहीं करूंगी'। 

विज्ञापन


शिकायत पर गुरुवार को बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष ऊषा नेगी व सदस्य सीमा डोरा की अगुुवाई में पुलिस टीम ने पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मोहल्ले में आरोपी के घर पर छापा मारकर युवती को मुक्त कराया है। आयोग अध्यक्ष ऊषा नेगी ने आरोपी के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश भी की

आयोग अध्यक्ष ऊषा नेगी ने बताया कि युवती ने अपने पिता के संबंध में जो जानकारी दी है। वह हैरान करने वाली है। उसका पिता न सिर्फ उसे मारता पीटता है, वरन उसकी मां के साथ भी दुर्व्यवहार करता है। उसने पिता-पुत्री के पवित्र रिश्तों को तार तार करते हुए बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश भी की।

 

यह घिनौनी हरकत वह कई बार कर चुका है। एक बार मामला पुलिस के पास पहुंचा और जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसने पुलिसकर्मियाें के सामने फिर ऐसी गलती न करने की बात कहते हुए बेटी से माफी मांग ली थी, लेकिन घर आने के बाद अब दोबारा घिनौनी हरकत करने लगा। फिलहाल युवती को आयोग अध्यक्ष के घर में सुरक्षित रखा गया है। सुबह उसकी इच्छानुसार जहां वह कहेगी, वहां भेजा जाएगा।

11 वर्षीय किशोर के साथ सामूहिक दुष्कर्म

हरिद्वार जिले के लक्सर में नाई की दुकान पर काम सीखने गए 11 वर्षीय किशोर के साथ दुकान स्वामी ने अपने साथी के साथ मिलकर उस्तरे की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म कर डाला। साथ ही घटना का जिक्र करने पर उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उधर, परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने किशोर का मेडिकल कराए बिना ही कार्रवाई का भरोसा देकर वापस भेज दिया।


एक व्यक्ति ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक युवक कस्बे में नाई की दुकान चलाता है। उसका 11 वर्षीय बेटा दुकान पर काम सीखने जाता है। दुकान पर पड़ोसी गांव का एक युवक भी कार्य करता है।

विज्ञापन

उस्तरे की नोक पर दुकान में ही किया दुष्कर्म

आरोप है कि बुधवार को दोनों ने उस्तरे की नोक पर दुकान में ही किशोर के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं, घटना का जिक्र किसी से करने पर किशोर और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी।

 

दोपहर को घर पहुंचकर किशोर ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। गुरुवार को किशोर के पिता ने लक्सर कस्बा चौकी पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। किशोर के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने बेटे का मेडिकल कराए बिना मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। उधर, चौकी प्रभारी खेंमेन्द्र सिंह गंगवार का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।

महिला ने पति पर शादी के बाद लगातार दुष्कर्म करने का आरोप

रुड़की में एक महिला ने पति पर शादी के बाद लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर पति मारपीट के साथ ही घर से निकालने की धमकी देता है। इतना ही नहीं गर्भवती होने पर पति और ससुराल वालों ने दहेज की खातिर मारपीट कर बच्चा गिरा दिया। आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया है। महिला ने एसपी देहात को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी देहात ने कलियर पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

कलियर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी महिला ने गुरुवार को एसपी देहात नवनीत सिंह से मुलाकात की। महिला ने शिकायती पत्र देकर बताया कि वर्ष 2017 में उसकी शादी बहादराबाद थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति गलत तरीके से संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। आरोप है कि इस बीच वह लगातार दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि इस बीच ससुराल वाले दहेज में लाखों रुपये की नकदी की मांग करने लगे।

विरोध करने पर बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच वह गर्भवती हुई तो ससुराल वालों ने गर्भपात कराने की बात कही। इनकार करने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर बच्चा गिरा दिया। साथ ही दहेज में रकम नहीं मिलने पर पिछले महीने मारपीट कर घर से निकाल दिया। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि कलियर पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed