फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   daughter of a freedom fighter died due to lack of treatment

इलाज न मिलने से स्वतंत्रता सेनानी की पौत्री की मौत

Thu, 08 Sep 2016 12:56 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 08 Sep 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
daughter of a freedom fighter died due to lack of treatment
dead body - फोटो : demo

स्वाधीनता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने आरोप लगाया है कि थल में 20 अगस्त को समय पर इलाज नहीं मिलने से स्वाधीनता सेनानी परमल सिंह ह्यांकी की पौत्री नंदनी की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


नंदनी को रात में सांप ने काट दिया था। उसे तत्काल गोचर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन वहां पर न तो डॉक्टर मौजूद था और न दवाइयां ही थी।

उन्होंने सेनानी की पौत्री की मौत के लिए अस्पताल की अव्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया है। स्वाधीनता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के सचिव राजेश मोहन उप्रेती ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पीड़ित परिवार को पांच लाख का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन


उधर, सेनानी की पुत्री और मृतका की मां पार्वती देवी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि गोचर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर लापरवाह है। अस्पताल में जाने वाले हर केस को इलाज देने के बजाए सीधे रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपनी बेटी की मौत के लिए अस्पताल के कर्मचारियों को जिम्मेदार मानते हुए इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि गोचर अस्पताल की दशा सुधारा जाना बेहद जरूरी है। तभी थल घाटी की 40 हजार आबादी को राहत मिल पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed