फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Daughter Done Father cremation in Chamoli

रूढ़ियां तोड़ बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज, पिता की चिता को मुखाग्नि देकर किया अंतिम संस्कार

Sun, 10 May 2020 04:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्णप्रयाग(चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्णप्रयाग(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 May 2020 04:06 PM IST
सार

  • शिक्षिका ज्योति ने अपने पिता की अर्थी को कंधा देने के बाद शमशान घाट पर दी मुखाग्नि

विज्ञापन
Daughter Done Father cremation in Chamoli
बेटी ने पिता का अंतिम संस्कार किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ उत्तराखंड के कर्णप्रयाग की एक बेटी ने बेटे का फर्ज निभाया। बेटी ने अपने पिता की अर्थी को न सिर्फ कंधा दिया बल्कि मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार भी किया।

विज्ञापन


कर्णप्रयाग निवासी पीताम्बर दत्त कांडपाल का शनिवार को 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। रविवार को कर्णप्रयाग के कर्णकुंड शमशान घाट पर पीतांबर दत्त कांडपाल का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन



उनकी दो बेटियां हैं। गमगीन माहौल में उनकी बड़ी बेटी शिक्षिका ज्योति कांडपाल ने शव यात्रा के दौरान पहले अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया और उसके बाद शमशान घाट जाकर गमगीन माहौल में मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीतांबर दत्त कांडपाल ने शिक्षक के पद से रिटायर होने के बाद सन 2000 में एलएलबी की थी। वे वर्तमान समय में कर्णप्रयाग कोर्ट में अधिवक्ता थे और कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed