फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Danger to buildings adjacent to Amlava river

Dehradun News: अमलावा नदी से सटे भवनों को खतरा

Sun, 02 Jul 2023 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Danger to buildings adjacent to Amlava river
बरसात के मौसम में अमलावा नदी किसी भी समय क्षेत्र के निवासियों पर कहर बनकर टूट सकती है। नदी में पिछले साल आई आपदा के बाद से सुरक्षा कार्य नहीं कराए जाने के कारण इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न हो रही है। क्षेत्रवासियों ने सिंचाई विभाग व तहसील प्रशासन से उनके घर-मकान व दुकानों आदि की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पिछले साल सितंबर माह में अधिक बारिश होने के कारण अमलावा नदी में आए तेज बहाव के पानी ने साहिया छानी व साहिया बाजार क्षेत्र में खूब तबाही मचाई थी। आपदा में चार मकानों को नदी अपने साथ बहाकर ले गई थी। इसके अलावा भारी संख्या में गोशालाओं व खेती की जमीनों को नुकसान पहुंचाया था।
विज्ञापन

आपदा के तुरंत बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से नदी के किनारे पर बने भवनों की सुरक्षा के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षात्मक निर्माण कार्य कराने को निर्देशित किया था। लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण भवनों के नीचे क्षतिग्रस्त हुए आरसीसी ब्लाक व अन्य निर्माण को ठीक नहीं किया गया। अब जबकि एक बार फिर से बरसात का मौसम सामने है तो स्थानीय निवासियों को आपदा में भारी नुकसान का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी भगत राम, टीकम सिंह, अनिल कुमार, गुलाब दास, सतनाम सिंह का कहना है कि पिछले एक साल से बाढ़ सुरक्षा के कार्य पूरे कराए जाने की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक सिंचाई विभाग कुछ नहीं कर पाया है।

---
बयान...
अमलावा नदी में बाढ़ सुरक्षा से संबंधित काफी कार्य कराया गया है। इसके अलावा अभी भी निर्माण के कार्य कराए जा रहे हैं। शेष कार्य के लिए प्रस्ताव बनाकर बजट की संस्तुति के लिए शासन को भेजा हुआ है। उम्मीद है जल्दी ही बजट की स्वीकृति मिल जाएगी। - पीएन राय, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed