फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dancha seed scam in uttarakhand.

करोड़ों के बीज घोटाले पर कार्रवाई के मूड में सरकार

Sun, 18 Oct 2015 12:39 PM IST
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 18 Oct 2015 12:39 PM IST
विज्ञापन
Dancha seed scam in uttarakhand.

करोड़ों रुपए के बहुचर्चित ढैंचा बीज घोटाले में पूर्व कृषि निदेशक, तत्कालीन कृषि सचिव और तत्कालीन कृषि मंत्री पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

विज्ञापन


उत्तराखंड सरकार मामले के आरोपियों के कार्रवाई के मूड में है। कृषि मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का कहना है कि सरकार की ओर से कार्रवाई के लिए हाईकोर्ट में शपथ पत्र दाखिल किया गया है। रावत का कहना है कि यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो सरकार को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन


ढैंचा बीज घोटाले में त्रिपाठी जांच आयोग की रिपोर्ट को प्रदेश सरकार न्याय, कार्मिक एवं गोपन विभाग से परीक्षण करा रही है। कृषि मंत्री के मुताबिक एकल सदस्यीय एससी त्रिपाठी आयोग ने जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है उनके खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री का कहना है कि इस बहुचर्चित प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो सरकार को जनता के बीच जवाब देना मुश्किल हो जाएगा। विभागीय सूत्रों का कहना है कि त्रिपाठी आयोग ने अपनी रिपोर्ट में तत्कालीन कृषि निदेशक, तत्कालीन सचिव और पूर्व कृषि मंत्री पर उंगली उठाई है।


आरोप हैं कि पूर्व कृषि निदेशक ने खरीद, आपूर्ति एवं गुणवत्ता का ध्यान रखे बिना प्राइवेट फर्म को एक करोड़ 40 लाख से अधिक का भुगतान किया। वित्तीय स्वीकृति के बगैर चारों जनपदों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के मुख्य कृषि अधिकारियों को बीज खरीद के लिए आपूर्ति आदेश जारी किया है।

इसी तरह तत्कालीन कृषि सचिव पर प्रशासकीय दायित्व एवं तत्कालीन कृषि मंत्री पर अपने अधिकारों का दुरुपयोग करने का आरोप है।

त्रिपाठी आयोग ने मामले में एक जनप्रतिनिधि सहित कुछ अधिकारियों को दोषी पाया है। भगवानपुर की कैबिनेट बैठक में यह मामला आ चुका है। मामले में किस तरह की कार्रवाई की जा सकती है, इस संबंध में कार्मिक एवं गोपन विभाग से परीक्षण कराया जा रहा है। त्रिपाठी आयोग ने प्रकरण में एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति की है। यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो सरकार पर आरोप लगेगा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। हम चुनाव में जनता को क्या जवाब देंगे?
- डॉ. हरक सिंह रावत, कृषि मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed