फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dance performance on Punjabi, Kumauni, Garhwali and Jaunsari songs

Dehradun News: पंजाबी, कुमाउनी, गढ़वाली और जौनसारी गीतों पर दी नृत्य की प्रस्तुति

Thu, 08 May 2025 07:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
Dance performance on Punjabi, Kumauni, Garhwali and Jaunsari songs
विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने पंजाबी, कुमाउनी, गढ़वाली और जौनसारी गीतों पर नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा छात्रों ने विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन कर योग के महत्व के बारे में बताया। शुभारंभ विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया। उन्होंने महाविद्यालय के मेधावी छात्राएं अंजू नेगी, लक्ष्मी वर्मा, सुजाता, साक्षी, बबली, सोनिया चौहान, दीपू शर्मा, पारुल, नेहा चौहान, मानसी गोयल, ट्विंकल, अनन्या गर्ग, लक्ष्मी बिष्ट, और अंबीबा अंसारी को सम्मानित किया। डॉ. राजकुमारी चौहान ने जौनसारी नृत्य हारुल शब्द पर प्रकाश डाला। इसके बाद जौनसार बावर के लोक गायक अज्जू तोमर के गीतों पर छात्र-छात्राएं झूमते नजर आए। इस मौके पर प्राचार्य प्रो डॉ. डीएस नेगी सिंह नेगी, साहित्यकार हेमचंद्र सकलानी, डॉ. आरएस गंगवार, डॉ अरविंद अवस्थी, रोशन लाल सहित आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed