फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   damaged road construction

सुबह जगे तो सड़क मिली ‘गायब’

Tue, 18 Feb 2014 12:05 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 18 Feb 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
damaged road construction

राजधानी देहरादून में सीवर लाइन की खुदाई रेस्ट कैंप के लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। पेयजल निगम ने जनता को पहले सूचना दिए बिना खुदाई शुरू कर दी। अब 15 दिन से लोग घरों से निकल नहीं पा रहे। जरूरी काम से आ भी रहे हैं तो गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जाते हैं।

विज्ञापन


सुबह जगे तो गड्ढे मिले
रेस्ट कैंप में 15 दिन पूर्व खुदाई शुरू की गई थी। सोमवार को निगम के अधिशासी अभियंता एम हसन मौके पर पहुंचे तो लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी और बन्नू स्कूल की प्रधानाचार्य राजलक्ष्मी सक्सेना ने कहा कि लोग रात को सोए तो सड़क ठीक थी, सुबह जगे तो इसकी जगह गड्ढे मिले।
विज्ञापन


अब लोगों के वाहन घरों से निकल नहीं पा रहे। जरूरी काम या आपात स्थिति में आटो का इंतजार करना पड़ रहा है। अफसर पहले बता देते तो वाहन तो बाहर कर लेते। इस दौरान हसन की मौजूदगी में ही घर से निकली एक महिला गड्ढे में जा गिरी तो लोग और भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना प्लानिंग के खुदाई
रीना वर्मा ने कहा कि बिना प्लानिंग के खुदाई की जा रही है। कहीं रास्ता नहीं छोड़ा है। किरन विरमानी, ऊषा सिंघल, उमा चोपड़ा ने कहा कि 15 दिन से सड़क खुदी पड़ी है। विभाग कम से कम इसे चलने लायक तो बनाए। इस दौरान स्थानीय पार्षद राजकुमार कक्कड़ मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उनसे भी नाराजगी जताई। पार्षद ने लोगों की बात को जायज बताते हुए ईई से समस्या के निस्तारण के लिए कहा।

जो आ रहा, सड़क खोद रहा
डालनवाला क्षेत्र के लोग परेशान हैं। यहां एक साल पहले बनी सड़क को कई बार खोद दिया गया है। खुदाई के कारण क्षेत्र में नलों से सीवर का पानी आने लगा है। क्षेत्रवासी डा. महेश भंडारी ने बताया कि इन दिनों रिलायंस, आइडिया वाले खुदाई करवा रहे हैं।


इसके अलावा सीवर लाइन की भी खुदाई चल रही है। कभी भी कोई भी आता है और सड़क खोदकर चला जाता है। कैप्टन वीएस पुंडीर ने बताया कि रोड खुदाई के कारण लोगों के घरों में गंदा पानी आ रहा है। एचएस चड्डा ने कहा कि कुल मिलाकर झेलना आम जनता को ही पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed