फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   dalit student stopped to sang a song in school.

आजादी के जश्न पर शर्मनाक काम: अंबेडकर पर गीत गाने से दलित छात्र को रोका

Wed, 17 Aug 2016 08:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार/पथरी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार/पथरी Updated Wed, 17 Aug 2016 08:07 AM IST
विज्ञापन
dalit student stopped to sang a song in school.
अंबेडकर - फोटो : pti

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बादशाहपुर के नेहरू इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एक दलित छात्र को डॉ. भीमराव अंबेडकर पर रचित गीत गाने से रोकने का मामला सामने आया है। विरोध में मंगलवार को परिजनों, ग्रामीणों और बसपा कार्यकर्ताओं ने फेरुपुर चौकी पर हंगामा किया। शिक्षकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोमवार को बादशाहपुर के नेहरू इंटर कॉलेज में कार्यक्रम चल रहे थे। इस दौरान 11वीं के एक दलित छात्र ने गीत गाने की पेशकश की। छात्र का आरोप है कि मंच पर पहुंचने के बाद जब संचालन कर रहे शिक्षक को यह पता चला कि गीत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आधारित है तो उसे मंच से नीचे उतार दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन


हंगामा होने पर गीत तो गाने दिया गया, लेकिन आरोप है कि हंगामे के दौरान कई शिक्षकों ने छात्र और ग्रामीणों को जातिसूचक शब्द कहे। मंगलवार को इसकी जानकारी बसपा नेताओं और ग्रामीणों को लगी तो मामला तूल पकड़ गया। मंगलवार सुबह बसपा नेता मुकर्रम अंसारी के साथ परिजन और बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता पुलिस चौकी पहुंचे और हंगामा काटा। मुकर्रम अंसारी ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब का अपमान किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में कार्रवाई करने का दिया अल्टीमेटम

dalit student stopped to sang a song in school.
बाबा अंबेडकर - फोटो : demo

आरोपी शिक्षकों के खिलाफ 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर एसएसपी दफ्तर का घेराव करने की चेतावनी दी गई। छात्र के अलावा भारतीय मूल संस्कृति चेतना मिशन संस्था ने भी चौकी प्रभारी को शिक्षकों के खिलाफ तहरीर दी। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवीएस गौतम ने कहा कि ड\. अंबेडकर का अपमान करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं चौकी प्रभारी केदार सिंह चौहान का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

कार्यकर्ताओं को बाहर भेजने पर नोंकझोंक 
घटना के विरोध में चौकी प्रभारी के कार्यालय में भीड़ होने पर उन्होंने ग्रामीणों को बाहर जाने के लिए कहा। इस पर वहां बसपा कार्यकर्ताओं और चौकी प्रभारी के बीच नोकझोंक भी हुई। बसपा नेता मुकर्रम अंसारी ने कहा कि यह दलित सम्मान से जुड़ा मामला है। सबको अपनी बात कहने का अधिकार है। इसके बाद बारी बारी से ग्रामीणों ने अपनी बात रखी।

स्कूल ने बेबुनियाद बताए आरोप
इंटर कालेज प्रशासन ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। प्रधानाचार्य इलियास अहमद का कहना है कि कॉलेज में किसी भी बच्चे को गाना गाने से नहीं रोका गया। सभी आरोप बेबुनियाद व निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed