फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   D senthil pandiyan remove from education Secretary post.

पांडियन पर भारी पड़ी शिक्षकों की नाराजगी, सचिव पद से हटे

Wed, 03 Aug 2016 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 03 Aug 2016 11:17 AM IST
विज्ञापन
D senthil pandiyan remove from education Secretary post.
टीचर - फोटो : Amar Ujala

शिक्षा सचिव डी सेंथिल पांडियन पर शिक्षकों की नाराजगी भारी पड़ गई। प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से उन्हें हटाए जाने के लिए सरकार पर जबरदस्त दबाव बनाया जा रहा था। उनके विरोध में संगठन की ओर से तीन अगस्त को दून में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक तक बुला ली गई। वहीं कुछ मामलों में शिक्षामंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी से भी उनकी खटपट होती रही है। आखिरकार मुख्यमंत्री की पसंद रहे पांडियन को आखिरकार शिक्षा सचिव के पद से हटना पड़ा।

विज्ञापन


शिक्षा सचिव का पद संभालने के बाद शिक्षा में सुधार को लेकर कुछ फैसलों पर सेंथिल पांडियन को जबरदस्त विरोध झेलना पड़ा। सीआरपी, बीआरपी की नियुक्ति के मामले में प्राथमिक शिक्षक संगठन ने उनका जबरदस्त विरोध किया। संगठन उन्हें हटाने की मांग उठा रहा था।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री से भी हुई थी खटपट
संगठन का कहना था कि पूर्व में चयनित होकर आए सीआरपी, बीआरपी को न हटाया जाए, लेकिन पांडियन चाहते थे कि शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए नये चयनित सभी शिक्षकों को तैनाती दी जाए। वहीं तय समय पर काम न करने और हीलाहवाली के मामले में भी पांडियन ने पहली बार एक साथ कई मुख्य शिक्षा अधिकारी स्तर तक के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवोदय विद्यालयों के संविदा शिक्षकों के सेवा विस्तार और सिफारिशी शिक्षकों के तबादलों के कुछ मामलों में उनकी शिक्षा मंत्री तक से खटपट हुई। विभाग में एक के बाद एक कई बड़े फैसलों के पीछे यह माना जाता रहा है कि वे मुख्यमंत्री के चहेते अधिकारियों में से एक है, लेकिन शिक्षकों के जबरदस्त विरोध के चलते उन्हें विभाग से हटना पड़ा। 

इनका है कहना
शिक्षा सचिव डी सेंथिल पांडियन को शिक्षा सचिव के पद से हटाया जाना हमारी पहली मांग थी। कई बार के आश्वासन के बावजूद वे संगठन की 24 सूत्री मांगों को पिछले काफी समय से लटकाए हुए थे।

-निर्मला मेहर, प्रदेश अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ 


विरोध में चौहान ने छोड़ दिया था पद 
राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने तो कुछ मांगों को लेकर हाल ही में अपने पद से ही इस्तीफा दे दिया था। वे इस बात को लेकर नाराज चल रहे थे कि मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बावजूद कुछ मांगों पर अमल नहीं हो पा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed