फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cylinder blast in room of labourers engaged in construction of railway project in maletha srinagar

मलेथा में हादसा: रेल परियोजना के निर्माण में लगे मजदूरों के कमरे में सिलिंडर फटने से लगी आग, सामान जलकर राख

Thu, 16 Jan 2025 07:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 16 Jan 2025 07:18 PM IST
सार

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां मजदूरों के रहने के लिए टीनशेड बनाए गए हैं। गुरुवार को कमरे में शार्टसर्किट के बाद रसोई गैस के सिलिंडर में अचानक आग लग गई।

विज्ञापन
Cylinder blast in room of labourers engaged in construction of railway project in maletha srinagar
कमरे में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तहसील कीर्तिनगर के मलेथा गांव में रेल परियोजना के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के कमरे में गुरुवार को शार्ट सर्किट के बाद गैस सिलिंडर फटने से आग लग गई। आग में सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि उस वक्त वहां मजदूर नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


कोतवाल कीर्तिनगर देवराज शर्मा ने बताया कि मलेथा में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां मजदूरों के रहने के लिए टीनशेड बनाए गए हैं। गुरुवार को कमरे में शार्टसर्किट के बाद रसोई गैस के सिलिंडर में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


Haridwar: नक्षत्र वाटिका के एक फ्लैट में लगी भीषण आग, बचने को तीसरी मंजिल से नीचे कूदा युवक, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अग्निशमन सेवा श्रीनगर के लीडिंग फायर मैन संजय और फायर सर्विस के चालक सोनू कुमार सैनी ने बताया कि आग लगने से दो बाइक, आठ बेड के साथ मजदूरों का सामान, कपड़े, पैसे और सामूहिक भोजनालय में रखी राशन आदि जलकर राख हो गई। वहीं, कोतवाल ने बताया कि श्रीनगर से फायर सर्विस बुलाकर आग को बुझा लिया गया है। बाकि नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed