फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cyber thana will open in kumaon uttarakhand

साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए अब उत्तराखंड में यहां खुलेगा दूसरा साइबर थाना

Fri, 14 Dec 2018 09:10 AM IST
धन सिंह बिष्ट, अमर उजाला, रुद्रपुर
धन सिंह बिष्ट, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Fri, 14 Dec 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
cyber thana will open in kumaon uttarakhand
साइबर क्राइम - फोटो : self

साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए कुमाऊं परिक्षेत्र में साइबर पुलिस थाना खोलने की कवायद की जा रही है। साइबर पुलिस थाना खोलने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स और एसटीएफ ने पुलिस मुख्यालय से पत्राचार किया है। 

विज्ञापन

समय के साथ अपराधियों ने भी अपराध के तरीके बदल लिए हैं।

पिछले कुछ समय में कुमाऊं में हुई आपराधिक वारदातों पर नजर डाली जाए तो पता चलता है कि साइबर क्राइम के आंकड़ों में इजाफा हुआ है। इन अपराधों को दूसरे राज्यों में बैठे साइबर ठगों ने अंजाम दिया है। उधर राजधानी में साइबर क्राइम से निपटने के लिए पुलिस विभाग ने एक साइबर थाना खोला है, जिसमें गढ़वाल परिक्षेत्र के भी मामले दर्ज होने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन


इधर कुमाऊं में भी साइबर क्राइम से जुड़े मामलों से निपटने के लिए एक साइबर थाना खोले जाने की जरूरत है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने पीड़ितों को फौरी राहत पहुंचाने के लिए साइबर सेल गठित किए हैं लेकिन संसाधनों के अभाव में साइबर सेल को पूरी क्षमता से काम करने में कुछ अड़चनें आ रही हैं। इसे देखते पुलिस प्रशासन ने कुमाऊं में साइबर पुलिस स्टेशन खोलने के लिए पुलिस मुख्यालय से पत्राचार शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएसनगर में सर्वाधिक साइबर क्राइम के मामले 
पुलिस विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार कुमाऊं में ऊधमसिंह नगर जिले में काम कर रही साइबर सेल के पास पिछले 11 माह में साइबर क्राइम के 71 मामले आए हैं। इनमें से फेसबुक, व्हाट्सएप पर फेक आईडी बनाने और आपत्तिजनक पोस्ट डालने सहित अन्य मामले हैं, जिसमें से 17 मामलों का साइबर सेल ने निस्तारण किया है। साथ ही 47 ऐसे मामले आए हैं, जिनमें साइबर ठगों ने एटीएम का पिन नंबर आदि पूछकर लोगों के खातों से लाखों की रकम उड़ा ली। इनमें से 36 मामलों का साइबर सेल ने निस्तारण कर लिया है। जिला पुलिस ने साइबर क्राइम के अब तक आठ मामले दर्ज किए हैं।


कुमाऊं में बढ़ रहे साइबर क्राइम के मामलों से निपटने के लिए गढ़वाल रेंज की तरह कुमाऊं रेंज में भी साइबर पुलिस थाना खोलने की योजना है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय से पत्राचार किया गया है। स्वीकृति मिलने पर कुमाऊं रेंज में साइबर पुलिस थाने की स्थापना कर दी जाएगी। 
- वरिंदरजीत सिंह एसएसपी एसटीएफ देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed